विशेष

चेहरे को दोबारा जवान देखने के लिए कीजिए बस 2020 तक का इंतजार !

लंबी उम्र होने के बावजूद जवान – आजकल छोटी उम्र में ही लोग मैच्योर यानि उम्र से बड़े दिखते हैं।

जिसका कारण है लोगों की बदलती जीवन शैली और उसका तनाव. कभी-कभार यह तनाव लोगों के चेहरों पर डार्क सर्कल, झुर्रियां व डल स्किन के रूप में देखा जाता है, जिससे व्यक्ति समय से पहले ही बुढ़ा नजर आता है। मगर कैलिफोर्निया में हुई रिसर्च के मुताबिक यह दावा किया गया है कि लोगों की उम्र तो बढ़ेगी लेकिन उम्र के निशान चेहरे पर नजर नहीं आएंगे।

मतलब लोग दोबारा लंबी उम्र होने के बावजूद जवान लग सकते हैं।

जी हां, कैलिफोर्निया के सॉक इंस्टीट्यूट ने कुदरत और किस्मत के खेल को बदलने का दावा किया है। जिसमें उनकी रिसर्च इंसान को बूढ़ा नहीं होने देगी। हालांकि यह रिसर्च आरंभिक दौर मे है, जो 2020 तक खिंच सकती है। लेकिन यह तय है कि यदि प्रयोग सफल रहा तो यह मानव इतिहास की बड़ी खोज साबित होगी।

दरअसल, रिसर्च के नतीजों में यह खुलासे हुए कि त्वचा के नीचे प्रोटीन की एक परत होती है, जिसके गायब होने की वजह से व्यक्ति बुढ़ा नजर आता है और तब त्वचा में झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती है।

तो वैज्ञानिक त्वचा की इस परत को खत्म होने का कार्य कर रहे हैं।

वह आगे बताते हैं कि शरीर के सेल्स को रिप्रोग्राम करने से वो नए हो जाएंगे और उनमें नयी ऊर्जा भी आ जाएगी। जिससे त्वचा की ढलती रंगत दोबारा जवान हो सकती है। लंबी उम्र होने के बावजूद जवान दिखेगा इन्सान.

इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग चूहों पर आजमाया था। इलाज के बाद चूहों के भीतर कुछ बदलाव देखे गए। इस प्रयोग को तकरीबन 6 हफ्तों तक किया गया। जिसमें चूहें जवान दिखने लगे थे। उनमें दोबारा फुर्ती आ गई थी। साथ ही उन चूहों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई थी।

आपको बता दें कि यह रिसर्च उन चूहों पर किया गया था जो प्रोजेरिया बीमारी से पीड़ित थे। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें जीव तेजी से बूढ़ा होता है। मगर उन पर किये प्रयोग के बाद चूहें दोबारा जवान दिखने लगे।

हालांकि सॉक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक बुढ़ापे का पूरी तरह से खात्मा करने की बात नहीं कहते बल्कि उनका मकसद बुढ़ापे की प्रक्रिया को काफी धीमा करना है ताकि इंसान स्वस्थ रहे और ज्यादा जी सके। लेकिन  यह रिसर्च आपको जवान बनाने की सौ फीसदी गारंटी भी नहीं देता है। क्योंकि ज्यादा मात्रा में सेल्स से छेड़छाड़ करने से शरीर के जरूरी अंग काम करना बंद कर सकते हैं।

यहां तक कि इंसान की मौत भी हो सकती है।

इस तरह से लंबी उम्र होने के बावजूद जवान दिखेगा इन्सान – इसके साथ-साथ वैज्ञानिकों का यह कहना है कि इस रिसर्च को पूरा होने में 10 साल का लंबा समय लग सकता है और वह इस ऐतिहासिक रिसर्च की गारंटी नहीं दे सकते हैं कि यह इंसानों के लिये किस हद तक लाभकारी होगा।

Taruna Negi

Share
Published by
Taruna Negi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago