ENG | HINDI

पहले परमाणु बम का प्रयोग महाभारत में हुआ था, ये कहना है परमाणु बम के आविष्कारक का!

परमाणु बम का प्रयोग

परमाणु बम का प्रयोग – परमाणु बम, मानव द्वारा किया गया सबसे खतरनाक आविष्कार.

ये एक ऐसा विनाशकारी हथियार है जो चुटकी में किसी भी देश को खत्म कर सकता है. अगर कभी तीसरा विश्वयुद्ध हुआ और परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों में से किसी एक ने भी अपनी सम्पूर्ण परमाणु शक्ति का इस्तेमाल कर दिया तो दुनिया का अंत निश्चित है.

क्या आप जानते है पहली बार परमाणु बम का प्रयोग कब किया गया था?

आप कहेंगे ये बात तो सब जानते है, पहली बार परमाणु बम का प्रयोग द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका ने जापान के दो नगरों हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था.

उस परमाणु हमले का असर आज तक इन दोनों शहरों में दिखता है.

लेकिन अगर हम ये कहें कि पहला परमाणु बम विश्वयुद्ध से बहुत पहले इस्तेमाल किया गया था. लगभग आज से 5000 वर्ष पहले तो आप क्या कहेंगे?

आइये आज आपको बताते है परमाणु बम का प्रयोग के इतिहास को वो सच जिसकी पुष्टि खुद परमाणु बम के पिता ” रोबर्ट ओपेनहाइमर ” ने की थी.

JR-Oppenheimer

अमेरिका ने जब परमाणु बम का इस्तेमाल किया था तो उसको नाम दिया गया था प्रोजेक्ट मैंनहैटन.

इस प्रोजेक्ट के पुरेधा  रोबर्ट ओपेनहाइमर थे. अपने एक इंटरव्यू में रोबर्ट परमाणु बम के असर और उत्त्पति के बारे में जब बात करते है तो वो गीता की कुछ पंक्तियाँ बोलते है.

रोबर्ट के अनुसार पुरानी सभ्यताएं बहुत उन्नत थी और आज से करीब 5000 साल पहले ही युद्ध में परमाणु शक्ति का इस्तेमाल होने लगा था.

Mahabharat-Nuclear Bomb

रोबर्ट ओपेनहाइमर के अनुसार भारतीय ग्रन्थ महाभारत में युद्द के समय जो वर्णन है वो एकदम परमाणु बम के विस्फोट से मेल खाता है.

महाभारत में लिखा है कि फिर एक बहुत तेज़ विस्फोट होता है और दूर दूर तक इतनी गर्मी और रौशनी फ़ैल जाती है कि लगता है सैंकड़ों सूर्य एक साथ धरती पर आ गए हो. दूर दूर तक लोगों के शरीर झुलसाने  लगते है. शरीर की चमड़ी पिघलने लगती है, जमीन में दरारें पड जाती है.

महाभारत में इसे ब्रम्हास्त्र का नाम दिया गया है. ब्रह्मास्त्र सबसे शक्तिशाली और विनाशकारी शस्त्र होता था जैसे की आज के समय परमाणु बम.

mahabharata

बहुत से अन्य वैज्ञानिक भी मानते है कि महाभारत में इस्तेमाल किया गया ब्रह्मास्त्र ही परमाणु बम था.

इस बात की पुष्टि और भी होती है जब महाभारत के समय के स्थानों पर रेडियो एक्टिविटी की जाँच की जाती है. इन स्थानों की मिटटी में आज भी रेडियो विकिरण की दर सामान्य से बहुत ज्यादा पायी जाती है.

आगे विडियो में देखिये परमाणु बम के आविष्कारक बता रहे है परमाणु बम, परमाणु बम का प्रयोग, और महाभारत के युद्ध का संबंध

परमाणु बम के आविष्कारक रोबर्ट ओपेनहाइमर गीता की पंक्तियों से परमाणु बम के विस्फोट की व्याख्या करते हुए.

देखा आपने रोबर्ट ओपेनहाइमर भी मानते थे कि महाभारत युद्ध में बहुत ही उन्नत अस्त्र शास्त्र का प्रयोग किया गया था. अब वो शस्त्र परमाणु बम थे या कुछ और ये तो एक राज़ ही है.