धर्म और भाग्य

इस वजह से मुस्लिम लोग सूअर का नाम लेना भी पाप समझते हैं

सूअर का मांस – भारत में एक नहीं बल्कि अनेक धर्मों को मान्‍यता प्राप्‍त है।

यहां पर हर धर्म के लोग रह सकते हैं और उन्‍हें बराबर के अधिकार दिए गए हैं।

भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और ये सभ्‍यता आज की नहीं बल्कि सदियों पुरानी है। वैसे तो भारत में हिंदू आबादी ज्‍यादा है लेकिन यहां पर हिंदुओं के बाद मुसलमानों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है।

हर धर्म की अपनी-अपनी मान्‍यताएं और मुस्लिम धर्म के लोग सूअर के नाम से भी घृणा करते हैं और इस जानवर को आसपास भी भटकने नहीं देते हैं। उनकी इस मान्‍यता के पीछे एक गहरा राज़ छिपा है।

तो चलिए जानते हैं इस राज़ के बारे में ..

कुरान का नियम

मुस्लिम धर्म का पवित्र ग्रंथ है कुरान जिसमें इस धर्म के अनुयायियों के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। कुरान के अंदर कई नियमों का उल्‍लेख मिलता है जिसे हर मुसलमान को मानना ही पड़ता है। इस ग्रंथ के अनुसार सूअर का मांस खाना भी हराम है। आमतौर पर लोग इन ग्रंथों को अंधविश्‍वास कहकर टाल देते हैं लेकिन असल में देखा जाए तो ये ग्रंथ किसी मामूली इंसान ने नहीं लिखे थे।

गंदा जानवर होता है सूअर

आम मान्‍यता के अनुसार सूअर को एक गंदा जानवर कहा गया है और इसके बारे में हम सभी यही जानते हैं कि सूअर एक गंदा जानवर होता है जोकि कीचड़ में रहता है और वहीं खाता है। इस वजह से सूअर के शरीर में काफी मात्रा में बैक्‍टीरिया पाया जाता है। एक वयस्‍क्‍ सूअर के शरीर में इतना ज्‍यादा बैक्‍टीरिया होता है कि उस पर सांप का जहर भी असर नहीं करता है।

आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि सूअर एकमात्र ऐसा जानवर है जिसे पसीना नहीं आता है। इसके शरीर पर स्‍वैट ग्‍लैंड्स होते ही नहीं हैं। उसके शरीर पर बनने वाले विषाक्‍त पदार्थ उसके मांस में इकट्ठा हो जाते हैं। सूअर के मांस को पचाने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है और इसके शरीर में मौजूद टॉक्सिसं आपके बॉडी में पहुंच गए तो ये आपको कई सारी बीमारियां दे सकते हैं। ये हार्ट अटैक भी दे सकता है।

सूअर का मांस खाने वाले लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। अगर लगातार इसका मांस खाया जाए तो इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। मुस्लिम धर्म में सूअर का मांस कम खाया जाता है और इसे हराम माना गया है। बाइबल में भी इस जानवर के मांस को खाने की मनाही की गई है।

अगर आप स्‍वस्‍थ रहना चाहते हैं तो आपको सूअर का मांस नहीं खाना चाहिए बल्कि अगर आप किसी भी जानवर का मांस खाते हैं तो उसकी शुद्धता को जरूर परख लें। किसी भी खराब या गंदी जगह से मांस ना खरीदें।

शायद यही वजह है कि मुस्लिम धर्म में सूअर का मांस खाने की मनाही की गई है। अगर कोई इस जानवर का मांस खाता है तो उसे बीमारियों का स्‍वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। बेहतर होगा कि आप इसकी जगह कोई और विकल्‍प ढूंढें।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago