ENG | HINDI

मध्य प्रदेश में 10 सबसे लोकप्रिय झरने, जिन्हें देखकर हर कोई कहेगा WOW!

मध्य प्रदेश के झरने

मध्य प्रदेश के झरने – मध्यप्रदेश को अगर भारत का दिल ना कहें तो उसके साथ बेमानी होगी। दरअसल, मध्य प्रदेश में पर्यटन, मंदिर, स्मारक, शिल्पकारी, किले, महल, झरने, नदी और पर्वतमालाओं के अनोखे झरोखे हैं।

इसे देखने के बाद कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की खूबसूरती वहां के जंगलों, अमरकंटक, सतपुड़ा और विंध्याचल के कारण और अधिक बढ़ जाती है। यह वहां का सबसे आकर्षण का केंद्र है।

आज हम आपको देश के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले मध्य प्रदेश के झरने बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती देखने के बाद हर कोई कहेगा wow।

मध्य प्रदेश के झरने –

1. बहुति झरना, रीवा- 650 फीट

मध्य प्रदेश के रीवा में बहुति झरना स्थित है। इसे मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा झरना कहा जाता है। यह दो अन्य सबसे प्रसिद्ध झरने चचाई और केओटी के पास स्थित है।

मध्य प्रदेश के झरने

2. चचाई झरना रीवा– 430 फीट

रीवा जिले के चित्रकूट पहाड़ी के किनारे चचाई झरना मध्य प्रदेश में दूसरा सबसे खूबसूरत एवं आकर्षक झरना है। यह 430 फीट ऊंचा है।

मध्य प्रदेश के झरने

3. किती झरना रीवा– 322 फीट

मध्य प्रदेश के रीवा क्षेत्र में स्थित है। किती झरना यहां का प्रसिद्ध झरना है। इसे पूरे जिले में सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यह 430 फीट ऊंचा है। इसे देखने के बाद हर कोई आकर्षित हो जाएगा।

मध्य प्रदेश के झरने

4. रजत प्रपात झरना होशंगाबाद– 350 फीट

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है रजत प्रपात झरना। यह भारत का 30 वां सबसे सुंदर झरना है। इसकी ऊंचाई 350 फीट है। इसका आकार घोड़े की पूंछ की तरह है। इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है।

5. पाताल पानी झरना इंदौर

पातालपानी इंदौर के पास हसीन वादियों में खूबसूरत ट्रैकिंग का स्थान है। यहां 3 सौ फीट ऊंची पहाड़ियों से एक पानी गिरता है। मानसून सीजन में लोग इस स्थान पर आने से बचते हैं।

मध्य प्रदेश के झरने

6. धुंआधार झरना

धुंआधार झरना मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का प्रसिद्ध झरना है। यहां नर्मदा की धारा 50 फुट ऊपर से गिरती है। जिसका जल सफेद धुंए की समान उड़ता इसलिए इसका नाम ‘धुंआधार’ झरना पड़ गया। इस झरने की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती है।

मध्य प्रदेश के झरने

7. रानेह झरना
रानेह झरना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित केन नदी पर प्राकृतिक झटा बिखेरता है। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।
मध्य प्रदेश के झरने

8.  पूर्वा झरना  रीवा

पूर्वा झरना मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित है। यह 230 फीट ऊंचा है। इस झरने का पानी का स्रोत तमसा और टोंस नदी है।

मध्य प्रदेश के झरने

9. गाथा झरना  पन्ना

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित गाथा झरना भारत का 36वां सबसे ऊंचा प्रपात है। इसकी ऊंचाई 300 फीट है।

मध्य प्रदेश के झरने

10.  तिंचा झरना  इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर का एक और फेमस झरना है तिंचा झरना। यह झरना 300 फीट ऊंचा है।

मध्य प्रदेश के झरने

ये है मध्य प्रदेश के झरने – मध्यप्रदेश के अन्य सबसे प्रसिद्ध झरने में अमरकंटक में कपिल धार, पन्ना में पांडव फॉल्स, सुल्तानगढ़ वाटरफाल, पावा झरना और अनुपपुर के पास शंभुधारा झरना भी शामिल है। अगर आप मध्य प्रदेश जाएं तो इन झरनों को देखना न भूलें।