ENG | HINDI

ये हैं दुनिया की पांच सबसे मुश्किल भाषायें, खुद यहाँ के नागरिक भी नहीं बोल पाते !

मुश्किल भाषाएं

मुश्किल भाषाएं – पूरी दुनिया में ना जाने कितनी ही भाषाएं हैं। आप या हम इसका सटी अनुमान तक नहीं लगा सकते हैं।

कुछ भाषाएं बहुत आसान हैं तो कुछ बहुत ही ज्‍यादा मुश्किल मानी जाती हैं। आज हम आपको दुनिया की उन चुनिंदा भाषाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्‍यादा मुश्किल मानी जाती हैं।

एक अध्‍ययन की मानें तो उसके अनुसार कुल पांच भाषाएं हैं जिन्‍हें सीखना सबसे मुश्किल काम है। इन भाषाओं को सीखने और बोलने में अच्‍छे–अच्‍छों को परेशानी होती है।

तो चलिए जानते हैं कौन सी है ये मुश्किल भाषाएं –

१ – चाइनीज़

इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर नाम चाइनीज़ भाषा का आता है। इसे दुनिया की सबसे कठिन भाषा माना जाता है। इसे ना सिर्फ बोलना बल्कि समझना भी मुश्किल है। इस भाषा को लिखने के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है वरना आप इसे सीख नहीं सकते हैं। इकसे बावजूद भी चीन की सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या होने के कारण चाइनीज़ भाषा सबसे ज्‍यादा बोली जाती है।

२ – हिंदी

आपको शायद मालूम नहीं होगा लेकिन हिंदी भाषा भी बहुत मुश्किल है। हिंदी भी सबसे कठिन भाषाओं में से एक है। अंग्रेजी भाषा के कई शब्‍द हिंदी भाषा से ही लिए गए हैं और हिंदी को दुनिया की पांचवी सबसे बोली जाने वाली भाषा में से एक बताया गया है लेकिन विदेशियों को इसे बोलने और लिखने में बहुत कठिनाई होती है।

३ – अरबी

अगर बात सबसे खूबसूरत भाषा की हो तो इस लिस्‍ट में अरबी का नाम जरूर आता है। फनकार लोग इस भाषा का ज्‍यादा प्रयोग करते हैं और वो अपनी लेखनी में इसी भाषा को इस्‍तेमाल करना पसंद करते हैं। इस भाषा को बोलना और पढ़ना दोनों ही बहुत मुश्किल है। ये दुनिया की चौथी सबसे ज्‍यादा बेाली जाने वाली भाषा है।

४ – रूसी

इस भाषा को बोलना और पढ़ना बहुत ज्‍यादा मुश्किल है। इसको बोलने और लिखने का तरीका बिलकुल अलग है और इसी वजह से ये बहुत कठिन भाषा कहलाई जाती है। पूरी दुनिया में तकरीबन 171 मिलियन लोग रूसी भाषा बोलते हैं।

५ – जापानी

जापानी भाषा को भी सबसे कठिन भाषाओं की लिस्‍ट में रखा गया है। इसे दुनिया की नौंवी सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली लैंग्‍वेज कहा गया है। आपको बता दें कि कई बार ऐसा भी होता है कि जापानी खुद अपनी भाषा को पढ़ने में गलती कर जाते हैं। इस वजह से यह दुनिया की सबसे कठिन भाषाओं में से एक है। इस भाषा को सीखना कोई बच्‍चों का खेल नहीं है।

ये है मुश्किल भाषाएं – आप भी सोच रहे होंगें कि इस लिस्‍ट में अंग्रेजी का नाम तो आया ही नहीं जबकि आपको सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत अंग्रेजी बोलने में ही होती है। आपको बता दें कि अंग्रेजी भाषा इन लैंग्‍वेज की तुलना में आसान है। अगर आप रोज़ इंग्लिश में बात करना शुरु करें तो बड़ी आसानी से इस भाषा को सीख जाएंगें साथ ही इसे लिखने में भी ज्‍यादा दिक्‍कत नहीं होती है। वैसे भी भारत में स्‍कूल से ही इंग्लिश लैंग्‍वेज सिखाई जाती है इसलिए इसे सीखना हमारे लिए ज्‍यादा मुश्किल नहीं है। वैसे मेहनत और हिम्‍मत से कुछ भी किया जा सकता है।