ENG | HINDI

मिस वर्ल्ड की कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान, इनका क्राउन भी है करोड़ों का

मिस वर्ल्ड की कमाई

मिस वर्ल्ड की कमाई – हर साल महिलाओं के लिए आयोजित की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस वर्ल्ड का खिताब बीते साल भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता था।

इसके पूर्व भारत के लिए यह खिताब 17 साल पहले 2000 में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम किया था। यह खिताब दुनिया भर के देशों के लिए काफी मायने रखता है, जिसे जीतने के लिए हर साल दुनियाभर के देशों की लड़कियां कड़ी मेहनत करती हैं।

मिस वर्ल्ड की कमाई –

मिस वर्ल्ड की कमाई

मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली युवती को उस साल की सबसे खूबसूरत महिला मान लिया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि यह ताज इसे पहनने वाले की किस्मत भी बदल देता है। मिस वर्ल्ड बनते ही लड़कियों की जिंदगी एक पल में ही बदल जाती है। मगर कैसे? आइए जानते हैं।

पहले जान लीजिए ताज की कीमत

मिस वर्ल्ड की कमाई

मिस वर्ल्ड की पहचान उसका बेशकीमती ताज होता है। जी हां, हीरे और कई बहुमूल्य रत्न जड़ित यह ताज वाकई काफी कीमती होता है। इस ताज की कीमत 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपयों के बीच होती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हमने इस ताज को बेशकीमती क्यों कहा था।

यह है मिलने वाला कैश प्राइज

मिस वर्ल्ड की कमाई

बेशकीमती ताज के अलावा मिस वर्ल्ड जीतने वाली युवती को भारी भरकम कैश प्राइज से भी नवाजा जाता है। मिस वर्ल्ड को मिलने वाला यह कैश प्राइज लगभग 10 करोड़ रुपए के आसपास का होता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि जीतने वाले की किस्मत कैसे पलटती है। लेकिन पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों।

ट्रेवल अलाउंस किसी सपने के सच होने की तरह है

मिस वर्ल्ड की कमाई

ताज और कैश प्राइज के अलावा मिस वर्ल्ड को ट्रेवल अलाउंस भी दिया जाता है। घूमने फिरने के शौकीनों के लिए यह ट्रेवल अलाउंस किसी सपने के सच होने की तरह है। दरअसल इस अलाउंस की बदौलत मिस वर्ल्ड सालभर के लिए दुनिया में कहीं भी घूम सकती है। और यह किसी भी वाहन की सवारी के लिए वैलिड है।

ब्रांडेड प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं फ्री में

मिस वर्ल्ड की कमाई

करोड़ों रूपए और फ्री सफर के बाद बची हुई कसर स्पॉन्सर ब्रांड्स पूरी कर देते हैं। दरअसल मिस वर्ल्ड को दुनिया भर के कई जाने माने ब्रांड्स स्पॉन्सर करते हैं। जिनके प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के लिए मिस वर्ल्ड को बिलकुल भी पैसे खर्च नहीं करने पड़ते। युवतियों के लिए भला इससे बेहतर ईनाम और क्या हो सकता है।

लग जाती है एड फिल्मों के ऑफरों की लाइन

मिस वर्ल्ड की कमाई

सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजते ही दुनिया भर के कई बड़े ब्रांड्स की ओर से एड फिल्मों के प्रस्ताव आने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। मतलब करियर में आगे बढ़ने के काफी मौके विजेता की ज़िन्दगी बदलने के लिए तैयार खड़े होते हैं।

यह सुंदरियां कर चुकी हैं भारत का नाम रोशन

मिस वर्ल्ड की कमाई11

भारतीय सुंदरियों की बात की जाए तो मानुषी छिल्लर से पहले रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999) और प्रियंका चोपड़ा (2000) यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम चुकी हैं। इन सभी में रीता फारिया को छोड़ बाकी सभी पूर्व विश्व सुंदरियां बॉलीवुड का सफर तय कर चुकी हैं। बल्कि ऐश्वर्या व प्रियंका आज भी दूसरों के लिए मिसाल बनी हुई हैं। अब सबकी नजरें मानुषी छिल्लर पर हैं।

ये है मिस वर्ल्ड की कमाई – इस बारे में मानुषी का कहना है कि यदि उन्हें अच्छा अवसर मिलता है तो वे बॉलीवुड का हिस्सा जरूर बनेंगी।