ENG | HINDI

1000-500 नहीं, इस आशिक ने गर्लफ्रेंड को तोहफे में दिया लाखों का गुलदस्ता

गुलदस्ता

गुलदस्ता – किसी ने मोहब्बत की हो और उसे हद से गुजरने की चाहत न हुई हो ऐसा हो ही नहीं सकता।

एक आशिक अपनी महबूबा से चांद-तारे तोड़ लाने के वादे करता रहता है। हम सभी जानते हैं कि ये करना तो मुमकिन नहीं है। लेकिन फिर भी सच्चे आशिक अक्सर ही ऐसा कुछ कर देते हैं कि लोगों के मुंह से निकल पड़ता है, ‘ये तो प्यार में पागल हो गया है।’

पिछले ही दिनों एक आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ऐसा ही कुछ कारनामा किया है।

हम सभी जानते हैं कि प्यार में तोहफों का लेन-देन तो चलता ही रहता है। बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को सिर्फ सालाना ही नहीं बल्कि मंथली एनिवर्सरी पर भी तोहफे देते नजर आते हैं। वैसे तो गर्लफ्रेंड को सभी तरह के तोहफे पसंद होते हैं।

मगर उसे सरप्राइज या कुछ अलग मिल जाए तो वो कुछ ज्यादा ही खुश हो जाती है।

लाखों का गुलदस्ता –

गुलदस्ता

एक चीनी आशिक को यह बात बहुत अच्छे से पता थी। इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखा तोहफा देने की सोची। गर्लफ्रेंड को बुके या गुलदस्ता कई बॉयफ्रेंड देते हैं। आमतौर पर इनकी कीमत ₹100-₹200 के करीब या ज्यादा ही रईसी हो तो कुछ हजारों में होती है।

गुलदस्ता

लाखों का गुलदस्ता 

इस चीनी आशिक को शायद कम कीमत का कोई बुके पसंद ही नहीं आया। इसलिए तो उसने अपनी महबूबा को 330,000 युआन (करीबन ₹35,70,000) कीमत का बुके गिफ्ट किया।  इस बुके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस बुके में ऐसा क्या खास था जो इसकी कीमत लाखों तक पहुंच गई।

क्या हीरे-मोती जड़े थे?

जी नहीं। इस महंगे बुके में हीरे-मोती या सोना-चांदी कुछ भी नहीं जड़ा था। दरअसल यह  330,000 युआन की कीमत के नोटों से बनाया गया था। नोटों का यह बुके वैसा ही था, जैसे हमारे यहां शादी में दूल्हे को नोटों की माला पहनाई जाती है।

गुलदस्ता

लगा इतना समय

इस सच्चे आशिक ने इस बुके को अपनी मैडम के जन्मदिन के लिए खासतौर से डिजाइन करवाया था। इस बुके को बनाने में 7 लोगों को लगभग 10 घंटे का वक्त लगा।

मुसीबत पड़ सकती है गले

अभी तक तो आपको यह सबकुछ बहुत रोमांटिक लग रहा होगा। लेकिन बॉयफ्रेंड को यह क्रिएटिव आईडिया भारी भी पड़ सकता है। सोशल मीडिया के जरिए नोटों के बुके की यह बात चीनी अधिकारियों तक भी पहुंच गई। इसी बीच एक चाइनीज बैंक के अधिकारी का बयान आया है कि इस व्यक्ति ने चीनी करेंसी को नुकसान पहुंचाकर कानून का उल्लंघन किया है। जाहिर सी बात है, युवक को कानून तोड़ने का कुछ तो खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।

गुलदस्ता

लाखों का गुलदस्ता – कानून के रखवालों ने इस व्यक्ति के साथ क्या किया? फिलहाल तो इसकी कुछ जानकारी नहीं है। हमें पूरी उम्मीद है कि व्यक्ति की गर्लफ्रेंड को भी यह तोहफा बहुत पसंद आया होगा। हालांकि लड़कों से मेरी गुजारिश है कि अपनी गर्लफ्रेंड को इस खबर से जरा दूर ही रखें, वर्ना आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं।