मज़ेदार

लड़कियों को उम्र और लड़कों को सैलरी बताने में क्‍यों आती है शर्म

लड़कियों की उम्र और लड़कों की सैलरी – लड़के और लड़कियों दोनों का ही स्‍वभाव बहुत अलग होता है। जहां लड़कियां बहुत नरम दिल की होती हैं वहीं लड़कों को थोड़ा कठोर स्‍वभाव का कहा जाता है।

इनकी आदतों से ही आप इन दोनों के स्‍वभाव के बीच के अंतर को समझ जाएंगें।

दोस्‍तों, लड़कों और लड़कियों के बारे में कुछ ऐसी भी चीज़ें हैं जिनके बारे में खुलकर बताने में इन्‍हें शर्म आती है। कहते हैं कि लड़कियों को अपनी उम्र और लड़कों को अपनी सैलरी बताने में शर्म आती है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि लड़कियों से उनकी उम्र और लड़कों से उनकी सैलरी के बारे में नहीं पूछना चाहिए।

क्‍या आप जानते हैं कि ऐसा क्‍यों कहा जाता है लड़कियों की उम्र और लड़कों की सैलरी नहीं पूछनी चाहिए और लड़कों को अपनी सैलरी और लड़कियों को अपनी उम्र बताने में शर्म क्‍यों आती है ?

तो चलिए आज जान लेते हैं कि इसके पीछे क्‍या वजह और लड़कियों की उम्र और लड़कों की सैलरी बताने में शर्म क्‍यों आती है।

लड़कियों की उम्र और लड़कों की सैलरी –

लड़कियों की उम्र

लड़कियों को बचपन से ही ऐसा माहौल मिलता है जहां उन्‍हें सिखाया जाता है कि बड़ी होकर अपनी उम्र का जिक्र उन्‍हें कम ही करना है। उनके सामने अगर कोई रिश्‍तेदार उनकी उम्र के बारे में पूछ ले तो उनके माता-पिता एक-दो साल कम ही बताते हैं। ये सब देखकर भी लड़कियां समझ जाती हैं कि उन्‍हें दूसरों के सामने अपनी असली उम्र के बारे में बात नहीं करनी है। साथ ही बचपन से ही ये कहावत सुनी जाती है कि महिलाओं से उनकी उम्र के बारे में नहीं पूछना चाहिए। बस इन्‍हीं सब बातों की वजह से लड़कियों के मन में ये बात बैठ जाती है कि उन्‍हें अपनी उम्र के बारे में किसी से बात नहीं करनी है।

लड़कों की सैलरी

आपको बता दूं कि कुछ लड़के ऐसे होते हैं जिन्‍हें अपनी सैलरी हमेशा कम ही लगती है। अगर आप अपनी सैलरी से संतुष्‍ट नहीं हैं तो आपको उसके बारे में जिक्र करने में शर्म महसूस होगी ही। वैसे भी भारत एक ऐसा देश है जहां पर सबसे कम सैलरी दी जाती है। ऐसे में अपनी सैलरी बताने में शर्म आना तो कॉमन सी बात है। हां लेकिन अगर आप अच्‍छा कमाते हैं तो आप इस सवाल का जवाब दे सकते हैं कि आपकी सैलरी कितनी है लेकिन शादी-ब्‍याह के अलावा बहुत कम ही मौकों पर ये सवाल पूछा जाता है। कई लोग तो लड़कों से इस सवाल को पूछना अवॉएड की करते हैं। उन्‍हें लगता है कि कहीं इस सवाल से लड़कों की ईगो हर्ट ना हो जाए या फिर उन्‍हें बुरा ना लग जाए।

ऐसा बिलकुल नहीं है कि आप महिलाओं से उनकी उम्र और पुरुषों से उनकी सैलरी के बारे में नहीं पूछ सकते हैं। आज का ज़माना बदल गया है और अगर आप किसी से शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो उनके हर सवाल कर सकते हैं। आखिर उनके बारे में बस कुछ जानना आपका हक है।

ये है वजह लड़कियों की उम्र और लड़कों की सैलरी बताने में शर्म आती है – ये सब समाज की बनाई गई धारणाएं हैं कि लड़कियों की उम्र और लड़कों की सैलरी के बारे में नहीं पूछना चाहिए जबकि ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago