संबंध

जर्मनी की करोड़पति बेटी यूपी के लड़के के चक्कर में आ गई भारत, फिर हुआ उनके साथ कुछ ऐसा…

मारिया हाफमैन और अरविंद – पूरा वाकया जानकर आप भी हैरान हो जाएगे !

प्यार एक बेहद ही खूबसूरत एहसास है जिसे हर कोई महसूस करना चाहता है, एक ऐसी राह है जिस पर हर कोई चलना चाहता है, एक ऐसा बंधन है जिसमें सभी बंधना चाहते हैं। प्यार के इस प्यारे से एहसास के बारे में जितनी बात की जाएं वो कम ही है क्योकि शायद ये एहसास ही ज़िदंगी है और ये एहसास ही हर रिश्ते को ज़िदंगी देता है।

और शायद यही वजह है कि जब इंसान प्यार की इस खूबसूरत फीलिंग में होता है तो उसे दुनिया भी खूबसूरत लगने लगती है और वो प्यार के इस रिश्ते को निभाने की भी हर कोशिश करता है। प्यार एक ऐसा बंधन है जिसके दायरे में जब आप बंध जाते हैं तो आपको बाकी सारे बंधन कम लगने लगते हैं, बाकी सारी बंदिशे बेकार लगने लगती हैं। प्यार में इंसान किसी से भी टकराने की हिम्मत रखता है, किसी भी रास्ते पर चल पड़ने की ताकत रखता है। प्यार की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये ना  तो जात-पात देखता है और ना ही अमीरी गरीबी, ना सरहद देखता है औऱ ना ही कुछ और, प्यार की ये खूबसूरत फीलिंग सिर्फ दो लोगों का सच्चा दिल देखती है और उसके बाद ये जज्बात लोगों की ज़िदंगी बन जाता है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तरप्रदेश से, मारिया हाफमैन और अरविंद का.  जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में प्यार इतना ताकतवर है, क्या सच में प्यार के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं, क्या सच में अपने प्यार को अपना बनाने की चाहत लोगों में इस हद तक होती है।

दरअसल, उत्तरप्रदेश में इन दिनों हर किसी की ज़ुबान पर एक देसी लड़के और जर्मनी की लड़की के नाम और उनकी लव स्टोरी के चर्चे हैं। यूं तो इन दोनों के बीच कल्चर, ट्रेडेशन, रहन-सहन और विचारों सभी का अंतर है लेकिन फिर भी प्यार की एक डोर ने इस दोनों को बांध कर रखा है। मारिया हाफमैन और अरविंद के बीच प्यार का रंग इतना गहरा है कि लड़के से शादी करने के भारत देश आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, लड़के का नाम अरविंद और विदेशी लड़की का नाम मारिया हाफमैन बताया जा रहा है। अरविंद यूपी के शामली जिले का रहने वाला है और मारिया जर्मनी देश की रहने वाली है।

जब अरविंद जर्मनी में थे, उस दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और इसके बाद अरविंद वापिस इंडिया लौट आए लेकिन सच्चे प्यार की मिसाल पेश करते हुए मारिया भी उनसे शादी करने भारत आ गई। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस दोनों के प्यार से उनके घरवालों को कोई ऐतराज नहीं था और दोनों ने घरवालों की सहमति से फेरे लिए।  दोनों ने इसी साल 21 अक्‍टूबर में शादी कर ली। मारिया ने शादी के बाद अपनी शादी को रजिस्‍टर कराने के लिए अप्‍लाई किया हुआ है।

मारिया हाफमैन और अरविंद की कहानी – ये दोनों ही एक-दूसरे से शादी कर के बेहद खुश है। दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई और आज दोनों एक-दूसरे से साथ हैप्पिली मैरिड है। आस-पास के लोग भी इनके प्यार की मिसाले दे रहे हैं।

Shivam Rohatgi

Share
Published by
Shivam Rohatgi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago