विशेष

अगर सपने में दिखते हैं ‘मंदिर-मस्जिद’ तो आपने साथ होने वाला है कुछ अलग!

मंदिर-मस्जिद – ये तो सब जानते हैं कि सपनों पर किसी का भी बस नहीं होता।

किसी को भी कभी भी कोई भी सपना आ सकता है। कई बार लोग सपने में देखी गई चीजों पर सलाह मशवरा करते हैं। वो दूसरों से बताते हैं कि मैंने आज सपने में ये देखा इसका क्या मतलब हो सकता है। भले ही वैज्ञानिकों का तर्क सपनों के पीछे कुछ और हो लेकिन भारतीय समाज में सपनों को इंसान के भविष्य से जोड़कर देखा जाता है।

माना जाता है ज्यादातर सपने हमें कुछ होने का संदेश देते हैं। इसी तरह अगर आप सपने में कभी मंदिर-मस्जिद देखते हैं तो आपके साथ भी कुछ खास होने वाला होता है।

आखिर क्या होता है सपने में मंदिर-मस्जिद देखने से आइए जानते हैं।

सपने में मंदिर का दिखना:

माना जाता है कि अगर किसी भी इंसान को सपने में मंदिर दिखाई देता है तो इससे उसकी जिंदगी में अच्छे काम होने की शुरुआत होती है। सपनों में मंदिर का दिखना इस बात का संकेत है कि इससे आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे और शुभ कार्य शुरू होने लगेंगे।

सपने में मस्जिद का दिखना:

अगर किसी शख्स को सपने में मस्जिद दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि उसकी सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं। सपने में मस्जिद का संकेत ये होता है कि आपकी जींदगी में भले ही कितनी भी परेशानियां क्यों ना चल रहीं हों लेकिन अब उन सारी परेशानियों के खत्म होने का समय आ गया है।

सपने में गुरुद्वारा दिखना:

अगर आपको सपने में दुरुद्वारा दिखता है तो समझ लीजिए कि आपके ज्ञान में इजाफा होने वाला है। अगर किसी का मन पढ़ाई या फिर उसे बुद्धि से कमजोर कहा जाता है और इस दौरान उसे सपने में दुरुद्वारा दिखाई दे जाए तो समझ लीजिए उसकी बुद्धि में तेजी से विकास होगा और वो बुद्धिमान बन जाएगा।

मंदिर-मस्जिद का सपना – भारत में सपनों के पीछे कई कारण बताए जाते हैं। माना जाता है कि अगर सपने में आप खुद को मरता हुआ देख लें तो इससे आपकी उम्र बढ़ती है। हालांकि सपनों के पीछे विज्ञान ये कहता है कि कोई भी इंसान सपने में वही देखता है जो वो पूरे दिन करता या फिर सोचता है। क्योंकि उसने पूरे दिन वही किया या फिर सोचा है तो सोते समय हमारा दिमाग हमें सपने के रूप में उसे दिखाता है। भले ही सपनों पर विज्ञान का कुछ भी कहना हो लेकिन हन भारतीय मान्यताओं को भी झुठला नहीं सकते।

Manoj Shukla

Share
Published by
Manoj Shukla

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago