विशेष

मलेशिया की मस्जिद के सामने लड़कियों ने डांस किया तो पर्यटकों पर लग गया बैन

मस्जिद में किसी भी लड़की का घुसना भी मना है।

ऐसे में जब कुछ लड़कियां जब मस्जिद में डांस करेंगी तो खबर तो फैलेगी ही। कुछ ऐसा ही हुआ है मलेशिया के मस्जिद में जिसके कारण वहां पर्यटकों पर ही बैन लगा दिया गया है। इसलिए शायद लड़कियों को कोसा जाता है। दो लड़कियों के डांस का नतीजा पूरे पर्यटकों को चुकाना पड़ेगा। सबसे बड़ी बात है कि इससे मलेशिया के पर्टक राजस्व पर भी असर पड़ेगा। लेकिन फिर भी मलेशिया की सरकार ने ये फैसला लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

क्या है मामला?

मलेशिया की एक मस्जिद में दो लड़कियों के डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। ये लड़कियां तंग कपड़ों में मस्जिद की दीवार पर चढ़कर डांस कर रही हैं। यह वीडियो किनाबालु शहर स्थित मुख्य मस्जिद के बाहर का है दो वहां का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है।
कोटा किनाबालु शहर स्थित मुख्य मस्जिद के बाहर एक दीवार पर तंग कपड़ों में नृत्य करते हुए दो महिलाओं का वीडियो बना लिया गया। वे पूर्वी एशियाई प्रतीत होती हैं और विदेशी समझी जा रही हैं। यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

स्थानीय लोग कर रहे हैं गुस्सा

इस वीडियो के बाहर आने के बाद वहां के स्थानीय लोग काफी गुस्सा कर रहे हैं। इस वीडियो के दौरान ही लोगों का गुस्सा नजर आ रहा है। वीडियो में इस घटना के एक चश्मदीद को यह कहते सुना जा सकता है कि वे लोग दीवार से गिर क्यों नहीं गए? इसी तरह कई अन्य लोग भी अल्लाह को याद करते हुए इन दो डांस करती हुई लड़कियों की आलोचना कर रहे हैँ।

मस्जिद प्रमुख जमाल साकरन ने दिन के अंत में इस तरह की कृत्य की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों का इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और साबाह राज्य स्थित मस्जिद में पर्यटकों की यात्रा पर अस्थायी रोक का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य इस्लाम की पवित्रता को बचाए रखना है।

नहीं मालूम चली है लड़कियों की राष्ट्रीयता

इस वीडियो में डास करती हुई लड़कियों की राष्ट्रीयता के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। क्योंकि इस वीडियो में उन दोनों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है इस कारण से उन लड़कियों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

नहीं लिया जाएगा कोई एक्शन

फिलहाल सरकार ने इन लड़कियों के खिलाफ किसी तरह का एक्शन लेने से मना कर दिया है। प्रांतीय पर्यटन मंत्री क्रिस्टिना लीव ने ‘द स्टार अखबार से कहा कि इस जोड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी क्योंकि वे अपनी हरकतों की गंभीरता से संभवत: वाकिफ नहीं थीं।’
लेकिन इस घटना की कड़ी आलोचना कहते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि ‘वे उन लड़कियों का मता लगाना चाहते हैं और उन्हें इस कृत्य की गंभीरता के बारे में अहसास कराना चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने जो किया है वह काफी असम्मानजनक है।’

गौरतलब है कि मलेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है और वहां आने वाले पर्यटक आमतौर पर मस्जिदों की यात्रा करते हैं। देश में इस्लाम धर्म माना जाता है लेकिन उदार रूप से। इस उदारता की शर्त यह है कि लोग कपड़े शालीन पहनें जिससे ना उन्हें और ना आसपास के लोगों को दिक्कत हो।

वीडियो में दिखने वाली मस्जिद मलेशिया के साबाह राज्य की राजधानी कोटा किनाबालू में स्थित है और यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इससे पर्यटकों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है। अब देखना यह है कि यह बैन कब तक रहता है?

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago