बॉलीवुड

तो ये था वह कारण जिसके लिए रातों रात माधुरी ने कर दिया था अनिल से ब्रेकअप !

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के यूं तो कई दीवाने थे लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया एक जमाने उन पर पूरी तरह से फिदा थे।
जब माधुरी को पता चला तो वह भी उन्हें पसंद करने लगी और उनके साथ समय बिताने लगी।
बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक साथ काम करते – करते माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर को साथ वक्त बिताने का मौका मिला और फिर दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का अफेयर लंबे समय तब चला, लेकिन एक दिन अचानक माधुरी ने अनिल से दूर जाने का फैसला ले लिया और उनसे ब्रेकअप कर लिया।
पहले तो अनिल को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब धक-धक गर्ल ने अनिल को ब्रेकअप का कारण बताया तो मिस्टर इंडिया हैरान रह गए।
दरअसल हुआ यूं कि ए​क दिन फिल्म के सेट अनिल की पत्नी सुनीता कपूर सोनम और अपनी छोटी बेटी को लेकर आईं। सोनम और रिहा को अनिल के साथ खुश देखकर मन ही मन माधुरी को अपने किए पर अफसोस हुआ और उसी रात उन्होंने फैसला लिया कि वह ​अपने कारण किसी का बसा-बसाया घर नहीं तोड़ेगी और इसी के चलते उन्होंने अनिल कपूर से दूरियां बना ली।
उसके बाद ​अनिल ने माधुरी दीक्षित से बात करने का काफी कोशिश की, लेकिन तब तक वह अपना मन बना चुकी थीं और फिर दोबारा वह उनकी जिंदगी में वापस नहीं जाना चाहती थीं।
हालांकि कहते तो यह भी हैं कि तब तक माधुरी संजय दत्त के करीब आ चुकी थीं और संजू के कहने पर उन्होंने बॉलीवुड में बाकी लोगों से अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे।
खैर, अब सच क्या है ये तो माधुरी ही जानें लेकिन इतना तो तय है कि उनका अनिल से दूर जाने का फैसला उनके और अनिल दोनों के लिए सही साबित हुआ था, क्योंकि आज दोनों ही अपने परिवारों के साथ खुश हैं।
Neelam

Share
Published by
Neelam

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago