विशेष

ये विडियो आपको अपनी माँ के लिए भावुक कर देगा !

इस विडियो में एक माँ की ममता देखकर आपकी आँखे नम हो जायेंगी।

माँ चाहे इंसान की हो या किसी जानवर की, अपने बच्चों के लिये वो किसी भगवान से कम नही होती। शायद माँ कुदरत का दिया हुआ सबसे हसीन तोहफा है, क्योंकि माँ के बिना हम इस दुनिया में जीवन की कल्पना भी नही कर सकते। एक माँ ही है जिसकी बदौलत हम इस दुनिया को देख पाये है।

किसी ने सच ही कहा है कि माँ की ममता का कोई अंत नहीं।

उसका प्यार सागर से भी ज्यादा गहरा और आकाश से भी ऊँचा होता है।

ये सिर्फ कहने की बातें नहीं है। माँ के प्यार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो प्यार के बदले में कुछ नहीं चाहती। उसका प्यार निःस्वार्थ होता है। माँ की ममता की सबसे खूबसूरत बात ये है कि सिर्फ इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी उसी तरह देखने को मिलती है।

कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुतिया की ममता देखकर आपकी आँखें नम हो जाएंगी।

यूट्यूब पर वायरल हॉग नाम के चैनल ने इस वीडियो को अपलोड किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक कुतिया को मांस का एक टुकड़ा मिल जाता है। खाने का सामान पाते ही वो वहाँ से भागने लगती है। खाना देने वाला व्यक्ति कैमरा लेकर उसका पीछा करता है। 1 मिनट तक पीछा करने के बाद कुतिया अपने घर पहुँचती है और वो टुकड़ा अपने बच्चों को दे देती है। उसके बाद उसके चेहरे के भाव देखने लायक थे।

इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसलिये आप भी इस विडियो में देखिये कुतिया की ममता क्योंकि इसको देखने के बाद आपको अपनी माँ की याद जरूर आ जायेगी।

देखिये कुतिया की ममता जो आपको अपनी माँ की ममता की याद दिलाएगी-

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago