ENG | HINDI

लिव-इन रिलेशनशिप, उतना बुरा भी नहीं…

लिव-इन रिलेशनशिप

लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में आपका क्या ख्याल है?

कुछ इसके बारे में सुनकर नाक-मुंह सिकोड़ लेते हैं तो कुछ इसके बारे में सुनकर खुश हो जाते हैं। ये एक ऐसी चीज है जो यूथ को बहुत पसंद आ रही है और लोगों को बहुत पसंद भी आ रही है। ये आजकल काफी ट्रेंड भी किया हुआ है। ये वेस्ट का कॉन्सेप्ट है जिसे आजकल इंडिया में काफी फॉलो किया जा रहा है। करियर के चढ़ते ग्राफ में आजकल इसे कई यूथ्स ने शादी का विकल्प माना हुआ है।

ये लिव-इन रिलेशनशिप एक ऐसी चीज है जिसे यूथ्स शादी की जिम्मेदारी से भागने का कई लोगों ने भी ऑप्शन बना लिया है। लेकिन जैसा भी हो कई यूथ्स इसे गलत नहीं मानते।

तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे लिव-इन रिलेशनशिप उतना बुरा भी नहीं।

लिव-इन रिलेशनशिप

क्या है लिव-इन रिलेशनशिप

दिल्ली में सुशांत एक एमएनसी कंपनी में काम करते हैं। वो अपनी गर्लफ्रैंड के साथ रहते हैं। दोनों आधा-आधा काम बांटे हुए हैं और एक-दूसरे की हर परेशानियों को सुनते हैं। इसके साथ बच्चों का भी झंझट नहीं है। अब आप ही बताइए कि शादी क्यों की जाती है। बच्चे, परिवार, प्यार, केयर और सेक्स के लिए…  और शादी में झगड़े क्यों होते हैं? बच्चों के कारण। बच्चों के बाद खर्चे बढ़ जाते हैं। वो खर्च कभी-कभी (हमेशा) झगड़े का कारण ही बन जाते हैं।

लेकिन शादी की सारी सुविधा जब बिना बच्चों (एक तरह की जिम्मोदारी) के ही मिल जाती है तो फिर क्या कहने हैं। यही तो लिव-इन-रिलेशनशिप के साथ भी होता है।

इस रिलेशनशिप में झगड़े को छोड़कर सभी चीजें (सेक्स, परिवार, प्यार, केयर) होती है। सुप्रीम कोर्ट ने भी लिव-इन रिलेशनशिप के समर्थन में बोलते हुए कहा कि जब दो युवा लोग साथ रहना चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है? आज हर यूथ इसे एक अच्छा ट्रेंड बना हुआ है।

आइए जानते हैं कि ये कैसे अच्छा है?

लिव-इन रिलेशनशिप

मनपसंद जीवन और मनचाहा पार्टनर

इस चीज का सबसे ज्यादा फायदा ये है कि इससे आपको अफनी मनचाही जिंदगी बिताने का मौका मिलता है। आज ज्यादातर युवा घर से दूर शहरों में जॉब करते हैं। ऐसे में अकेले रहते हउए वे अपनी केयर नहीं कर पाते। सुबह से शाम तक ऑफिस में रहते हैं तो खाने-पीने का भी ध्यान नहीं होता। ऐसे में इन्हें एक ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो इनकी केयर भी कर सके और इनके जिंदगी में कोई रोक-टोक भी नहीं लगाए। इन्हीं रोक-टोक से बचाता है ये रिलेशनशिप।

इस रिलेशनशिप में किसी तरह की रोक-टोक नहीं होती। अगर रोक-टोक हो तो इस रिलेशनशिप को बदलने का ऑप्शन भी होता है। तो हर कोई चाहेगा कि क्यों ना इस रिलेशनशिप को ट्राय किया जाए।

लिव-इन रिलेशनशिप

जिम्मेदारी निभाना

इसमें किसी तरह की जिम्मेदारी भी निभानी नहीं पड़ती है। शादी के बाद लड़के-लड़की दोनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लड़कियों की जिम्मेदारी तो बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में इस रिलेशनशिप को हर कोई पसंद कर रहा है।

लिव-इन रिलेशनशिप

मिलती है सारी सुविधा रिलेशनशिप की तो सबसे अच्छा फायदा है। यही तो है इसका फायदा…  तो आप भी सहमत होते हैं कि ना इससे काफी फायदे हैं। तो किसे नहीं चाहिए ऐसी लाइफ?