विशेष

महिला ने चिड़ियों के नाम लिखी लाखों की वसीयत !

व्यक्ति का कर्म ही उसे जीवन के साथ व बाद में लोगों के बीच याद रखने में सहायता करता है।

जैसे न्यूयॉर्क में रहने वाली लेस्ली एन मेंडल, जिनका 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लेकिन मृत्यु के बाद, लेस्ली को लोगों के बीच मिसाल के रूप याद रखा जा रहा है।

आख़िर ऐसा क्या रहस्य है लेस्ली नाम की महिला के पीछे जो वह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है।

पेशे से लेस्ली एक बिजनेस वुमेन थी। जो लाखों डॉलर की प्रॉर्टी की मालकिन थीं। मगर मृत्यु से पहले लेस्ली ने अपनी एक वसीयत लिखीं, वसीयत में लेस्ली ने अपनी लाखों की संपत्ति से 1 लाख डॉलर चिड़ियों के नाम दान दिया था। लेस्ली की वसीयत सिर्फ यहीं खत्म नहीं है, उनकी यह इच्छा भी थीं कि इन चिड़ियों को रोज खाना खिलाया जाए और अच्छे से देखभाल भी की जाए।

चिडियों को वसीयत दान देने वाली लेस्ली एन मेंडल है कौन ?

लेस्ली एन मेंडल एक बिजनेस वुमेन थी। जिनका नाम अमेरिका में अमीर लोगों की सूची में शामिल था। लेस्ली ने एक शादी शुदा लेखक आर्थर हरजॉग से विवाह किया था। लेकिन आर्थर से लेस्ली एन मेंडल को संतान नहीं हुई । इसलिए लेस्ली ने लेखक की पहली शादी से सौतेले बेटे मैथ्यू को ही, चिड़ियों को दान किये वसीयत का ट्रस्टी बनाया दिया।

लेस्ली एन मेंडल के जीवन के दौरान उनकी छवि बेहद सम्मानजनक रहीं थी वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के राष्ट्रपति पद के अभियान के साथ जुड़ी रहीं और साथ ही लेस्ली ने एक कमेटी में बतौर स्पीड़ टाइपिस्ट की भूमिका भी निभाई थी।

लेस्ली एन मेंडल की वसीयत में लिखी महत्वपूर्ण जानकारी

मेरी इच्छा है कि चिड़ियों को रोज खाना खिलाया जाए। सप्ताह में हर सोमवार और गुरुवार को चिड़ियों की बिल्डिंग साफ की जाए। लेस्ली ने इस बात पर विशेष ध्यान दिलाया कि चिड़ियों का खाना केवल एवी-केक्स, कैरेट, वॉटर और पॉपकॉर्न से ही खरीदा जाएगा। आपको बता दें कि एवी-केक्स पक्षियों के लिए खाद्य पदार्थ निर्माण की एक कंपनी है।

हालांकि वसीयत के दौरान लेस्ली से कुत्ते व बिल्ली के लिए फंड देने को भी कहा था। मगर लेस्ली ने कुत्ते व बिल्ली के लिए फंड देने के संबंध में कुछ नहीं कहा।

लेस्ली एंड मेंडल की यह पहल अपने में एक मिसाल है। क्योंकि ऐसे वाकयात कम ही देखने को मिलते हैं। अधिकतर लोग वसीयत लिखते ही नहीं और जो लिखते हैं वह एनजीओ या अपने परिवार के सदस्यों को दान में देते हैं।

मगर लेस्ली एन मेंडल का यह कदम एक मिसाल है जो उनके निधन के बाद भी लोगों के बीच प्रेरणा का काम करेगा। जिससे लोग पक्षियों के प्रति लेस्ली जैसी पहल करने की साहस दिखाएंगे ।

Taruna Negi

Share
Published by
Taruna Negi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago