आपका भाग्य

इन 5 राशियों के लोग होते हैं ‘महा-आलसी’

आलसी – आप कितना भी इनकार क्‍यों ना करें लेकिन सभी में थोड़ा बहुत आलस तो होता ही है।

कुछ लोग ज्‍यादा आलसी होते हैं, इन्‍हें अपने लिए कुछ करने में भी आफत लगती है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे आलसी लोग भी होते हैं जो इस तरह की परिस्थिति में जैसे-तैसे अपने मन को मनाकर काम पर लग जाते हैं। वहीं कुछ लोगों लाइफ में आलस की कोई जगह ही नहीं होती है लेकिन आज के दौर में ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं।

आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार सबसे ज्‍यादा आलसी मानी जाती हैं। इन 5 राशियों के लोगों को महा आलसी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्‍ट में आपकी राशि है या नहीं …

कर्क राशि

महा आलसी की लिस्‍ट में सबसे ऊपर कर्क राशि का नाम आता है। आलसी होने का खिताब कर्क राशि को जाता है। आलस तो जैसे इनका दोस्‍त होता है। कर्क राशि के लोग दिनभर एक ही जगह बैठकर अपना समय बर्बाद करने का हुनर रखते हैं। ऐसे समय पर अगर इन्‍हें कुछ खाने की चीज़ें भी दे दी जाएं तो इन्‍हें हिला पाना मुश्किल होता है। आराम फरमाना इनका बैस्‍ट टाइमपास होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को काम करने से डर लगता है। ये तभी काम करते हैं जब इन्‍हें यकीन हो जाए कि इनके द्वारा किया गया काम इनके अनुकूल है और तब ये घंटों तक भी उस पर काम करते हुए परेशान नहीं होने वाले हैं। ये मेहनती होते हैं लेकिन जब तक इन्‍हें अपनी पसंद का काम नहीं मिलता है तब तक ये आलस से बंधे रहते हैं।

वृश्चिक राशि

आलस के मामले में ये लोग भी वृषभ राशि के जातकों जैसे ही होते हैं। आलस को लेकर ये थोड़े मूड होते हैं। मन हो तो आलस को पीछे छोड़कर ये लगन और मेहनत से काम करना शुरु कर देते हैं।

मीन राशि

कई बार इस राशि के लोगों की जीवन का स्‍थायी हिस्‍सा बन जाता है आलस। दिल पर कोई बात लग जाए तो ये खुद को दुनिया से अलग कर लेते हैं और ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां बस आलस हो। ऐसा ना हो तो किसी भी काम को करने में ये आलस नहीं दिखाते हैं।

सिंह राशि

वैसे तो सिंह राशि के लोगों को एक्‍टिव माना जाता है लेकिन अपने मूड की वजह से ये आलसी बन जाते हैं। अगर इन्‍हें इस बात का अहसास हो जाए कि ऑफिस या घर में इनके लायक कोई खास वातावरण नहीं बना हुआ है तो ये पूरी तरह से आलसी व्‍यवहार करने लगते हैं। फिर तो दुनिया में कोई भी इंसान से इनसे काम नहीं करवा सकता है।

ऐसा नहीं है कि ये 5 राशियां ही आलसी होती हैं और बाकी की 7 राशियों वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं। ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार 12 राशियों में से ये 5 राशियां सबसे ज्‍यादा आलसी होती हैं। वैसे हमने आपको पहले भी बताया है कि थोड़ा-बहुत आलस तो सभी में होता है और आराम करने के लिए लिमिट में आलस होना जरूरी भी है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago