कल्कि अवतार आ रहा है कुछ इस तरह! नहीं पता था ना?

कलयुग के अंत की सभी लोग कामना कर रहे हैं!

जिस हिंसा, नफ़रत और बैर के रास्ते पर आज मनुष्य चल रहा है, उसे देखते हुए लगता है कि भगवान को जल्द ही धरती पर जन्म लेना पड़ेगा ताक़ि इस काली रात का ख़ात्मा हो और एक नए सूर्य का उदय हो सके!

इसी सन्दर्भ में कल्कि पुराण के अनुसार, भगवान कृष्ण की ही तरह, भगवान विष्णु के बाईसवें अवतार का जन्म जल्द ही होगा! कहा जाता है कि जन्म के वक़्त उनके 4 हाथ होंगे जिसे देख उनके माँ-बाप हैरान रह जाएँगे! लेकिन ब्रह्मा जी के कहने पर उन्हें एक आम आदमी की तरह जीवन बिताना होगा जिसके चलते एकदम से दो हाथ ग़ायब होंगे और माँ-बाप को यही लगेगा कि उन्हें शायद कोई भुलावा हुआ है! उनका जन्म होगा संभल नामक गावँ में रहने वाले विष्णुयश ब्राह्मण के यहाँ! उनसे पहले उनके 3 बड़े भाई और होंगे! उनके नाम होंगे कवि, प्राज्ञ और सुमंत्रक!

पुराणों के अनुसार कल्कि जी की शिक्षा शुरुआत में उनके घर पर ही होगी, उनके पिता के द्वारा! इसके बाद उन्हें आगे की शिक्षा के लिए गुरुकुल में जाना होगा जहाँ से परशुराम उन्हें अपने घर ले जाएँगे अपनी शिक्षा देने के लिए! इस तरह कल्कि भगवान अपने आप को इंसान के रूप में पापियों का वध करने के लिए तैयार करेंगे!

पुराणों में यहाँ तक लिखा गया है कि भगवान कल्कि देवदत्त नाम के सफ़ेद घोड़े पर सवार होकर अपनी तलवार से दुश्मनों का वध करेंगे और इसके साथ ही कलयुग का अंत होगा! एक बार धरती से सारा पाप मिट गया, तब यहाँ एक बार फिर सतयुग की शुरुआत होगी! भगवान कल्कि के पास ऐसी शक्ति होगी जिसके ज़रिये वो समय का मार्ग बदल देंगे और हर ग़लत को एक बार फिर सही कर देंगे ताक़ि इंसान सतयुग का आनंद उठा सकें! धरती पर धर्म की स्थापना हो और विश्व में शान्ति, ख़ुशहाली, न्याय और भगवान के प्रति आस्था का एक बार फिर से जन्म हो!

उम्मीद करते हैं कि ऐसा वक़्त जल्द ही आये और हम सबको इस हिंसा, अधर्म और पीड़ा के युग, कलयुग, से जल्द से जल्द छुटकारा मिले!

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago