विज्ञान और टेक्नोलॉजी

आखिर इस लड़के ने पीएम मोदी की एप हैक क्यों की ?

22 साल के एक लड़के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐप को हैक किए जाने का मामला सामने आया है।

मुंबई में रहने वाले जावेद खत्री नामक इस युवक का दावा है कि नरेन्द्र मोदी की ऐप को हैक करके उसने इस ऐप की सुरक्षा खामियों को उजागर किया है।

जावेद के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के ऐप में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां हैं और 70 लाख यूजर्स का डाटा खतरे में है। यही वजह है कि सरकार का ध्यान का इस तरफ खींचने के लिए उसने नरेन्द्र मोदी की ऐप को हैक किया है।

यह ऐप कुछ दिन पहले चर्चा में आया था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को इस ऐप के माध्यम से सर्वे में भाग लेने के लिए कहा था। इस ऐप में नोटबंदी से संबंधित सर्वे में यूजर्स से 10 प्रश्न पूछे गए थे। इस सर्वे में हजारों लोगों ने भाग लिया था।

जावेद ने एक दिसंबर की रात को ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी। उसने लिखा, ”नरेंद्र मोदी मैंने नरेंद्र मोदी ऐप में सुरक्षा से जुड़ा मसला खोजा है। इस बारे में बताना चाहूंगा।”

उसने एक वेबसाइट को बताया, ”मैं इस ऐप में मौजूद किसी भी यूजर को किसी भी अन्य यूजर को फॉलो करा सकता हूं। यह इस पूरे सिक्योलरिटी लूपहोल की मोटामोटी बात है। यदि इसकी अनदेखी की गई तो 70 लाख से ज्यादा यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा होगा।”

बाद में जावेद ने ट्वीट कर बताया कि ऐप से जुड़ी खामियों को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। वे उनके साथ संपर्क में हैं। साथ ही कहा कि उसने ऐप को पूरी तरह से हैक नहीं किया था। कुछ सुझाव दिए थे।

हालांकि भाजपा की आईटी सेल की ओर से कहा गया कि ऐप में कोई निजी या संवेदनशील डेटा नहीं है।

ऐप यूजर की जानकारी ऐनक्रिप्टेकड मोड में होती है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही कांग्रेस उपाध्यऐक्ष राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट हैक हो गया था। हैकर ने उनके अकाउंट से गालियां ट्वीट कर दी थी। इसके बाद कांग्रेस का आधिकारिक अकाउंट भी हैक कर लिया गया था।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago