संबंध

जापान की राजकुमारी ने की समान्य नागरिक से शादी, पड़ेगा शाही दर्जा गवाना

जापान की राजकुमारी – कबीरदास ने कहा था… पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय…

कबीर की इस बात को जापान की राजकुमारी ने सार्थक कर दिया। आज के इस वैश्विक देश सम्राज्य में किसी राजा या रानी की शादी के बारें में सुनने को काफी कम ही मिलता है, लेकिन हां किसी नवाबी शादी यानि किसी बड़ी स्लैब की शादी बेहद बड़े राजा-महाराजा स्टाइल में हुई हो ऐसा अक्सर सुनने में आता है, लेकिन ये किस्सा बेहद अलग है…

एक रानी की शादी एक आम नागरिक से

जापान की राजकुमारी की शादी होगी बेहद आम

जापान की 27 साल की राजकुमारी अयाको एक 32 साल के आम नागरिक केई मोरियो से शादी करने जा रही है। केई एक आम नागरिक है, वह एक शिपिंग फर्म में काम करता है। जापान की राजकुमारी अयाको को केई से प्यार हो गया, और अपने इस प्यार के लिए अयाको ने अपना शाही रहन-सहन व ठाठ सब छोड़ दिया है।

जापान की राजकुमारी अयाको की यह शादी बेहद आम होगी। खबरों के मुताबिक अयाको टोक्यो के मेईजी जिंग मंदिर में 29 अक्टूबर को शादी करेंगी।

कानूनन छोड़ना होगा शाही परिवार

जापान के कानूनी नियमों के अनुसार शाही परिवार की महिलाओ को राजगद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं होता है, लेकिन वहीं जापान में पुरूषों की जनसख्यां कम होने के चलते यह अधिकार महिलाओं को पद अधिकार दिए जाने पर बहस शुरू हो गई। साल 2006 में जब राज परिवार में प्रिंस हिसाहितो पैदा हुए तब इस बहस पर रोक लग गई। साथ ही वहां के एक और अन्य कानून के मुताबिक जब कोई राजकुमारी किसी आम वयक्ति से शादी करती है, तो उसे अपने शाही दर्जे से हाथ धोना पड़ता है। लेकिन वहीं जब ऐसा कुछ कोई लड़का करता है, तो इस बात का उसके शाही दर्जे से इसका कोई लेन-देन नहीं होता है।

ऐसा पहली बार नही हुआ इस परिवार में

जापान में यह कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी राजकुमारी ने किसी आम नागरिक से शादी की हो, दरअसल इससे पहले भी अयाको की चचेरी बहन राजकुमारी माको ने भी एक समान्य शख्स से शादी की थी, जिसकी वजह से उन्हें अपने शाही परिवार से दूरी बनानी पड़ी थी।

बोनस के साथ होगी शाही परिवार से विदाई

खबरों के अनुसार राजकुमारी अयाको चोक्यो के मेइजी जिंग मंदिर में 29 को शादी के बाद ही शाही परिवार छोड़ देंगी। हालांकि राजपरिवार उन्हें 10 लाख डॉलर यानी करीब 6 करोड़ 85 लाख रूपये का बोनस देगा।

मां ने मिलवाया था दोनों को

अयाको को केई से उनकी मां ताकामोदो ने मिलवाया था। ताकामोदो केई के परिवार को पहले से जानती थी। केई और अयाको दोनों को ही ग्लोबल वेलफेयर, स्क्रीइंग, किताबों और ट्रेवल का शौक है। अयाकों ने समाजिक कल्याण में अपनी मास्टर डिग्री केई के साथ ही की थी। उन्होंने साल 2010 और 2011 में यूनिवर्सिटी की तरफ से एक्सचेंज टूर के तहत कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज के भी दो टूर किए है।

जापान की राजकुमारी – मैको और उनके मंगेतर केई कोमुरा इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे, लेकिन अब वे राजा अकीहितो के राजगद्दी छोड़ने के बाद साल 2020 में शादी करेंगी।

Kavita Tiwari

Share
Published by
Kavita Tiwari

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago