ENG | HINDI

हर भारतीय को जापानियों से सीखनी चाहिए ये आदतें, हम भी बन जाएंगें सबसे महान

जापानियों की आदतें

जापानियों की आदतें – धरती पर 195 देश मौजूद हैं लेकिन इन सभी में जापान को दुनिया का सबसे अनोखा और अद्भुत देश माना जाता है।

यहां के लोगों की वजह से इस देश को दुनिया के सबसे महान राष्‍ट्र में गिना जाता है। जापान में ऐसी कई खास बातें हैं जो आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेंगीं।

तो चलिए जानते हैं जापानियों की आदतें जिन्‍हें सीखकर भारतीय भी आगे बढ़ सकते हैं।

जापानियों की आदतें –

१ समय के पाबंद

जापान के लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं। अपने पूरे दिन में ये हर काम को समय के हिसाब से करते हैं। सबसे खास बात तो ये है कि समय की पाबंदी के लिए इनकी कोई मजबूरी नहीं है बल्कि जन्‍म से ही इन्‍हें ये सब सिखाया जाता है। ये लोग अपने काम को कभी देर से नहीं करते हैं।

२ ईमानदार होने की सीख

आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान की तो ट्रेनें तक कभी लेट नहीं होती हैं। जापान के लोग बहुत ईमानदार होते हैं। इन्‍हें सड़क पर कोई चीज़ पड़ी मिल जाए तो वो उसे लेकर सीधा पुलिस के पास जाते हैं और पुलिस उस चीज़ को ढूंढकर उसे उसके मालिक के पास पहुंचा देती है। भारत में तो जनता और पुलिस दोनों ही मिलीभगत से चोरी करते हैं।

३ स्‍वभाव में नरमता

जापान के लोग स्‍वभाव से बहुत नरम होते हैं। इन्‍हें बहुत कम गुस्‍सा आता है। किसी नए व्‍यक्‍ति से मिलने पर ये आधा शरीर झुकाकर अभिवादन करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जापानी बच्‍चे खुद अपने स्‍कूल में झाडू-पोछा करते हैं। इससे उन्‍हें अनुशासन, टीम वर्क और अपनी जिम्‍मेदारियों का अहसास करवाया जाता है।

४ मैनेजिंग सिस्‍टम में माहिर

जापान की सरकार भी लोगों की तरह ही हर आदमी की मदद के लिए तैयार रहती है। यहां पार्किंग से लेकर हर चीज़ को मैनेज करने के लिए देश के बेहतरीन अफसर तैनात रहते हैं। यहां का पार्किंग सिस्‍टम दुनिया में सबसे अनोखा है। श्‍

इसके अलावा जापान में बाढ़ से बचने के लिए शहरों के अलग-अलग हिस्‍सों में शॉफ्ट लगाए गए हैं। बाढ़ के हालात में ये मिनटों में पानी को बाहर निकाल देते हैं। इससे शहरों को कोई नुकसान नही होता।

जापान में अकसर भूकंप आता रहता है। साल 2011 में जापान में भूकंप आया था और इस वजह से यहां के सैकड़ों घर और सड़के तबाह हो गई थीं। सरकारी तंत्र की तेजी की वजह से सारी सड़कों को महीने भर में नहीं बल्कि 3-4 दिनो में ही तैयार कर दिया गया था।

आपको बता दें कि जापान के लोग लंबा जीवन जीते हैं। जापान दुनिया का एकलौता ऐसा देश है जहां आम आदमी की जिंदगी सबसे लंबी होती है। एक जापानी औसतन 83.5 साल तक जीता है। इस देश को सबसे सेहतमंद देश भी माना जाता है।

अगर भारतीय जापान जैसे सभ्‍य और शिष्‍ट देश से ये आदतें सीख लें तो शायद हमारा देश भी विकास के असल मार्ग पर अग्रसर हो सकता है वरना तो उसे गरीबी, चोरी भूखमरी जैसी परेशानियां ही घेरे रहेंगीं और वो कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा। जापान सभी देशों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Article Categories:
सलाह