जीवन शैली

इन 10 जगहों के ब्रेकफास्ट हैं सबसे फेमस, नाम सुनकर मुंह में आ जाएगा पानी!

भारत के हर राज्य का ब्रेकफास्ट फेमस है। पूरी भाजी, रवा इडली, मेदुवडा, बिहार का लिट्टी चोखा, रोटी और पंजाब का ऑल टाइम फेवरेट परांठे ब्रेकफास्ट के लिए काफी लोकप्रिय है।

आइए हम आपको देश के कुछ ऐसे ही राज्यों के ब्रेकफास्ट के बारे में बताते हैं, जिसको सुनने के बाद आपके मुंह में पानी आ जाएगा।

1. भोगाली जलपान— असम

भोगाली जलपान असम का पारंपरिक ब्रेकफास्ट है। जलपान ब्रेकफास्ट स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। यह चावल, दही और गुड़ के मिलाने से बनता है। यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। इसे खाने के बाद आप दिन का लंच करना भूल ही जाएंगे।

2. कांदा पोहा— महाराष्ट्र

महाराष्ट्र का कांदा पोहा काफी फेमस है। इसे प्याज पोहा भी कहते हैं। यह खाने में बहुत ही लजीज और टेस्टी होता है। महाराष्ट्र में अधिकतर लोग इस ब्रेकफास्ट को खाते हैं और इसके साथ मसाला चाय के कहना ही क्या हैं। इसके अलावा आलू पोहा हो तो बात दुगनी हो जाती है।

3. मिर्ची वडा— राजस्थान

राजस्थान का मिर्ची वडा को जोधपुरी मिर्ची भाजी भी कहते हैं। यह राजस्थान के स्ट्रीट फूड में बहुत मशहूर है और ज्यादातर लोग इसे खाते हैं।

4. ढोकला— गुजरात

अगर आपने गुजरात का ढोकला नहीं खाया है तो आज ही आॅर्डर करके इसे ब्रेकफास्ट में अपने शामिल करें। यह ढोकला गुजरात में काफी फेमस है, वहां के लोग ब्रेकफास्ट में इसे ही खाना पसंद करते हैं।

5. छोले-भटूरे— दिल्ली

दिल्ली की सुबह छोले-कुलचे से होती है। यह यहां के स्ट्रीट फूड के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। इसे बनाने के कई तरीके हैं, यह खाने में बेहद लजीज होता है।

6. पोहा— भोपाल

भोपाल की लगभग हर सड़क पर आपको स्वादिष्ट पोहा बनते हुए दिखाई देगा। इसके अलावा पूरे मध्य प्रदेश की सुबह इस स्वादिष्ट पोहे से होती है। यहां आने वाले पर्यटक भी भोपाल के पोहे का टेस्ट चखना नहीं भूलते।

7. इडली चटनी— आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश की इडली चटनी ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इटली के साथ कोकोनट चटनी इस डिलीशियस फूड का मजा और भी  दोगुना कर देती है। आंध्र प्रदेश में ज्यादातर इटली चटनी, डोसा, उत्पम, उपमा और बड़ा भी काफी फेमस है।

8. आलू का परांठा— पंजाब

पंजाब के लोगों का ब्रेकफास्ट आलू के परांठे और दही के साथ शुरू होता है। अगर उसमें बटर चटनी, अचार हो तो कहने ही क्या है। पंजाब और हरियाणा में आलू का परांठा और एक गिलास छाछ यही सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट होता है। इसके बाद तो आप दिन के खाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।

9. दही चूरा— बिहार

बिहार का दही चूरा तो आपको याद ही होगा। यह बिहार का सबसे हेल्दी और सबसे सिंपल डिश है। इसे आप ब्रेकफास्ट में खाएं और इसके साथ खूब सारा पानी पिएं।

10. वड़ा-पाव— मुंबई

मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। यहां आकर अपनी किस्मत आजमाने वाला हर शख्स इस वड़ा-पाव के स्वाद के बारे में जानते है। यहां तीखे और खट्टे कांदा टिक्की और पाव ने पूरी दुनिया में फूडी लोगों के बीच अपनी जगह बनायी है।

नार्थ इंडियन और साउथ इंडियन के ये ब्रेकफास्ट हर किसी को पसंद आएंगे। इसे खाने से आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपका स्वाद भी बढ़ेगा।

S Mishra

Share
Published by
S Mishra

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago