विशेष

कुछ ऐसा है देश के शाही परिवारों का ठाट-बाट !

शाही परिवारों का ठाट-बाट – भारत में आजादी से पूर्व शाही परिवारों का ज्‍यादा राज़ चलता था। अब तो देश में गिने-चुने राजपरिवार ही रह गए हैं। शाही परिवार के लोग आलीशान महल, रॉयल-लग्‍जरी गाडियां और नौकर-चाकरों जैसी सुविधाओं में जीते हैं।

आज हम आपको भारत के शाही परिवारों का ठाट-बाट और उनके रहन-सहन के बारे में बताएंगें।

शाही परिवारों का ठाट-बाट –

1 – जोधुपर का शाही परिवार

जोधपुर के शाही परिवार के पास सबसे ज्‍यादा संपत्ति है। इस फैमिली के प्रमुख गज सिंह हैं। इनमे पास उमेद भवन है जिसमें 350 कमरे हैं। ये किसी फाइव स्‍टार से कम नहीं है। कई संस्‍थाओं ने इसे बेस्‍ट होटल का अवॉर्ड दिया है। इसके अलावा जोधपुर के शाही परिवार के पास और भी किले और महल हैं।

2 – बीकानेर शाही परिवार

इस शाही परिवार का एकमात्र वारिस राजश्री हैं। इन्‍हें बंदूकों और शूटिंग का बहुत शौक है। ये कई एनजीओ चलाती हैं। इनका अपना खुद का हेरिटेज होटल है। इनके ठाट-बाट और कपड़ों की चर्चा तो अखबारों में होती रहती है।

3 – अल्सिसार शाही परिवार

इस वंश की 16वीं पीढ़ी को कुंवर अभिमन्‍यु सिंह संभाल रहे हैं। इन्‍हें किंग ऑफ खत्री भी कहा जाता है। इनके पास 1953 मॉडल की जीप भी है। इस जीप को अमेरिका ने कोरिया को पाकिस्‍तान युद्ध के दौरान किया था। इनके पास फाइव स्‍टार होटल और महल भी हैं।

4 – राजकोट रॉयल परिवार

इस शाही परिवार के पास अरबों की संपत्ति है। इसका राजपाट अब युवराज मंधातासीन जड़ेजा के पास है। इन्‍होंने हाइड्रो प्‍लांट और बायोफ्यूल प्‍लांट में करीब 100 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। इसके अलावा अमेरिका की एक पिज्‍जा चेन से गुजरात के लिए भी करार किया गया है। इनके पास रोल्‍स रॉयस गाडियों की जबरदस्‍त कलेक्‍शन है। इसे देखने के लिए बॉलीवुड सिलेब्रिटी भी बेताब रहते हैं।

तो कुछ इस तरह है शाही परिवारों का ठाट-बाट । अगर ये लोग अपने ठाट-बाट से ज्‍यादा गरीबों की भलाई में अपना पैसा लगाएं तो देश का कुछ भला हो सकेगा।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago