ENG | HINDI

साल 2030 के बाद भारत फिर बन सकता है ‘सोने की चिडिया’, जानिए कैसे

भारत का विकास – हर भारतवासी के लिए इससे बड़ी खुशी की खबर और कोई नहीं होगी कि साल 2030 तक भारत का हर एक शख्‍स अमीर होगा।

जी हां, 2030 तक दुनिया के सबसे गरीब देशों में भारत का नाम नहीं रहेगा। ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक अध्‍ययन में सामने आया है।

भारत का विकास – क्‍या कहता है अध्‍ययन

इस अध्‍ययन की मानें  तो अब भारत दुनिया की सबसे गरीब आबादी वाला देश नहीं रहा है। इसके मुताबिक हर मिनट भारतीय अत्‍यंत गरीबी की श्रेणी से बाहर निकलता आ रहा है। भारत का विकास हो रहा है – अध्‍ययन में दिए गए आंकड़े बताते हैं कि अत्‍यंत गरीबी के दायरे में वो लोग आते हैं जिनके पास अपनी जिंदगी बसर करने के लिए रोज़ाना 125 रुपए भी नहीं होते हैं।

नाइजीरिया ने छीनी भारत की गरीबी

भारत का विकास – पहले भारत सबसे गरीब देशों में शामिल था लेकिन अब ये तमगा नाइजीरिया ने हासिल कर लिया है। इस साल मई 2018 में अत्‍यंत गरीब आबादी वाला तमगा भारत से नाइजीरिया ने ले लिया है। भारत में बड़ी तेजी से गरीब घट रही है जो दुनिया के किसी भी देश से बहुत ज्‍यादा है।

खबरों की मानें तो अगर इसी रफ्तार से भारत का विकास करता रहा तो इसी साल इस दिशा में वो एक पायदान और नीचे आ जाएगा। इसके बाद भारत की जगह कॉन्‍गो ले लेगा।

भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि

इस अध्‍ययन में तो बात सामने आई है उससे ये साफ हो गया है कि साल 2030 तक भारत को एक बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने की उम्‍मीद है। यहां अत्‍यंत गरीब जनसंख्‍या वाले लोगों का दायरा साल 2022 तक 3 फीसदी रह जाने की उम्‍मीद है जबकि साल 2030 तक भारत से गरीबी पूरी तरह से खत्‍म हो सकती है।

इस स्‍टडी की रिपोर्ट के अनुसार मई 2018 में उनकी ट्रैजक्‍टरीज़ से पता चला है कि भारत मेमे 7 करोड़ 30 लाख लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की जनसंख्‍या नाइजीरिया में 8 करोड़ 70 लाख है। यहां हर मिनट 6 लोग भीषण गरीब की मार झेल रहे हैं।

संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ को साल 2030  तक दुनिया से गरीबी को हटाना और इस अध्‍ययन की मानें तो दुनिया की तो पता नहीं लेकिन भारत की गरीबी तब तक जरूर दूर हो सकती है। इस अध्‍ययन के अनुसार भारत, इंडोनेशिया, बांग्‍लादेश, फिलीपींस, चीन और पाकिस्‍तान में प्रति व्‍यक्‍ति आय बढ़ रही है। इस वजह से दक्षिण एशिया, पूर्वी एशिया सहित प्रशांत क्षेत्रों में भी गरीबी हटाने के सबूत मिल रहे हैं/

दुनिया की सबसे ज्‍यादा आबादी वाले देश भारत और चीन हैं इसलिए ये दोनों देश संयुक्‍त राष्‍ट्र के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण हैं। भले ही भारत में लगातार गरीबी घट रही हो लेकिन अगर 2030 तक भारत को विकास करना है तो उसे 7 से 8 फीसदी की दर से विकास करना होगा। भारत का पिछले दस सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो भारत बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है।

अगर ऐसा ही भारत का विकास होता रहा तो साल 2030 के बाद भारत फिर से सोने की चिडिया बनने की ओर अग्रसर हो सकता है। इससे देश की गरीबी पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगी। अब उम्‍मीद की जा सकती है भारत की गरीबी दूर होगी और देश में हर नागरिक को दो वक्‍त की रोटी नसीब होगी। 

Article Categories:
समाचार