धर्म और भाग्य

इस मंदिर में 7 लड़कियों को बनाते हैं देवी और फिर उन्हें कर देते हैं निःवस्त्र!

आस्था के नाम पर – अभी देश में बाबाओं की बाबागीरि से लोग परेशान है।

एक बाबा का घिनौनापन अभी दिमाग से हटता नहीं कि दूसरे बाबा की दरिन्दगी सामने आ जाती है। ये लोग धर्म और आस्था के नाम पर लोगों के विश्वास का गला घोट देते हैं।

हमारे देश में आस्था के नाम पर ऐसी बहुत सी चीजें सामने आती है जिसे सुनकर आपके हाथ पैर नीले पड़ जाएंगे। हाल ही में एक नया मामला सामने आया। जहां एक ओर नवरात्री में कन्याओं को ज्यादा महत्व दिया जाता है वहीं हमारे देश में एक मंदिर ऐसा भी है जहां आस्था के नाम पर लड़कियों के साथ जो किया जाता है उसे सुनकर आपकी रुह कांप जाएगी।

तमिलनाडू के मैदूर में स्थित मंदिर में  7 लड़कियों को 15 दिनों तक देवी बना कर रखा जाता है। गांव के लोग चुनी गई 7 लड़कियों को सबसे भाग्यवान मानती है। गांव की सभी लड़कियों को पहले पंडित के सामने परेड करना होता है। परेड के बाद इन लड़कियों का चुनाव एक पुरुष पंडित करता है।

चुनी गई लड़कियों को मंदिर में 15 दिन रहना होता है। रहना तक तो ठीक हैं लेकिन इनको कमर से उपर तक निःवस्त्र किया जाता है और इनको फूल और जेवर पहनाया जाता है।

15 दिनों तक मंदिर में कैद इन लड़कियों के पास कोई नहीं जा सकता। इस दौरान केवल पंडित ही उनकी देखरेख वहां रहकर करता है।

जिन लड़कियों को इसके लिए चुना जाता है उनकी उम्र 10-14 साल होती है, यानि अगर पंडित उनके साथ धर्म के नाम पर कुछ गलत करता भी है तो उन लड़कियों को इस बात का अहसास नहीं होगा।

मैदुर में इस मंदिर की प्रथा प्राचीन समय से ही चली आ रही है। इसमें मंदिर के आस पास के साठ गांव हिस्सा लेते हैं।

आस्था के नाम पर इस तरह की प्रथा कोई नई नहीं है। हमारे देश में ऐसी कई प्रथाएं है जो आपको हैरान कर देंगी। लेकिन इस तरह की प्रथा महिलाओं के सम्मान के लिए है या उनका शोषण करने के लिए? इस बारें में लोगों को स्वयं ही जागरुक होने की जरुरत हैं क्योंकि इस तरह के प्रथाओं में लोगों की सहमति शामिल होती है।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago