आपका भाग्य

जिन लोगों की हथेली पर होते हैं ये निशान वो होते हैं मालामाल

पामिस्‍ट्री के अनुसार व्‍यक्‍ति की हथेली पर बनी रेखाओं और खास निशान से उसके स्‍वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि हथेली में हर इंसान की किस्‍मत छिपी होती है। रेखाओं के जाल से हथेली पर कुछ ऐसे निशान भी बनते हैं जो हर किसी की हथेली पर नहीं होते हैं। अगर आपकी हथेली पर ये पांच तरह के निशान हैं तो आप भाग्‍यशाली हैं।

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार जिस व्‍यक्‍ति कह हथेली पर अंगूठे के जोड़ पर ‘यव’ का निशान होता है वह बहुत अमीर होता है। ये चिह्न पूर्व जन्‍म में आपके अच्‍छे कर्मों का प्रतिबिंब हो सकता है। जिस इंसान की हथेली पर यह चिह्न होता है वो या तो जन्‍म से ही अमीर होता है या फिर अपनी मेहनत से पैसा कमाता है। इन्‍हें हमेशा अपने भाग्‍य का साथ मिलता है। अगर हथेली में एक से अधिक यव मिलकर यवमाला बना रहे हों तो उस व्‍यक्‍ति को राजनीति में भी सफलता मिलती है।

धार्मिक ग्रंथों में शंख को पवित्र और शुभता का प्रतीक बताया गया है और समुद्रशास्‍त्र में भी इसे शुभ माना गया है। जिस व्‍यक्‍ति की अंगुली के प्रथम पोर पर शंख का चिह्न होता है वह बुद्धिमान और विद्वान बनता है। चार अंगुलियों में शंख का निशान सरकार और सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्‍ठा दिलवाता है। पांच अंगुलियों के बीच ऐसा निशान विदेश यात्रा की ओर संकेत करता है। ये व्‍यक्‍ति विदेश जाकर खूब पैसा और सम्‍मान अर्जित करते हैं।

समुद्रशास्‍त्र में चक्र के चिह्न को भी बहुत शुभ और उत्तम फलदायी माना जाता है। जिस व्‍यक्‍ति दसों अंगुलियों के प्रथम पोर पर चक्र का निशान होता है तो उस व्‍यक्‍ति के चक्रवर्ती सम्राट बनने की संभावना रहती है। ऐसा व्‍यक्‍ति देश-विदेश में प्रसद्धि और सफल बनता है। जिनकी एक अंगुली में चक्र का निशान होता है वह बुद्धिमान होते हैं। दो अंगुली में चक्र का निशान वाले व्‍यक्‍ति दिखने में सुंदर और आकर्षत होते हैं। तीन चक्र वाला व्‍यक्‍ति सुखमय जीवन जीता है।

हथेली में अनामिका अंगुली की जड़ में सूर्य पर्वत होता है। इस स्‍थान से चलकर जो भी रेखा आती है उसे सूर्य रेखा कहा जाता है। सूर्य का संबंध राजनीति, सरकारी क्षेत्र, उच्‍च अधिकारी, पिता और मान-सम्‍मान से है। अगर सूर्य रेखा निर्दोष और साफ हो तो व्‍यक्‍ति सरकारी क्षेत्र में उच्‍च पद प्राप्‍त होता है। इस रेखा पर त्रिभुज या त्रिशूल का चिह्न बन रहा हो तो यह सूर्य रेखा के प्रभाव को प्रबल करता है।

समुद्रशास्‍त्र में सबसे अधिक जीवन रेखा का महत्‍व है। जीवन होगा तभी तो किसी और सुख को भोग पाएंगें। अगर जीवन रेखा साफ और निर्दोश है तो यह जीवन से कई दोषों को दूर कर सकती है। ऐसा व्‍यक्‍ति सुखी रहता है। जीवन रेखा के अंत में मछली का चिह्न बन रहा हो तो यह सोने पर सुहागा माना जाता है। जीवन रेखा के अंत में मछली का चिह्न बन रहा है तो यह व्‍यक्‍ति के स्‍वस्‍थ और दीर्घायु होने का संकेत है।

अगर आपकी हथेली में ऐसा कोई भी निशान बन रहा है तो आपकी किस्‍मत भी चमक सकती है और आपको भी खूब पैसा और तरक्‍की मिल सकती है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago