ENG | HINDI

विदेशों में हैं कईं खूबसूरत हिन्दू मंदिर, तस्वीरें देखकर आपका भी करेगा यहां जाने का दिल

विदेशों में हिन्दू मंदिर

विदेशों में हिन्दू मंदिर – हमारा हिन्दुस्तान सभ्यता और संस्कृति के मामले में बहुत धनी है। धर्म को समझने और जानने के लिए कईं विदेशी लोग भी भारत में आते हैं। हमारे देश में हिन्दू धर्म में पूज्य देवी-देवताओं के कईं खूबसूरत मंदिर हैं जो अपने आप में एक खूबसूरत इतिहास को समेटे हुए हैं। हिंदू धर्म में 33 कोटि देवी-देवताओं का अस्तिस्त स्वीकारा गया है।

यही वजह है कि हमारे देश के हर कोने में आपको सभी देवी-देवताओं के मंदिर मिल जाएंगे।

वैसे सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, विदेशों में हिन्दू मंदिर मौजूद है। शायद आप इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे होंगे लेकिन ये बात एकदम सच है।

आइए आपको ऐसे ही कुछ विदेशों में हिन्दू मंदिर के बारे में बताते हैं और उनकी तस्वीर दिखाते हैं, हमे पूरी उम्मीद है कि इन तस्वीरों को देखने के बाद आपका मन भी इन मंदिरों के दर्शन के लिए बेताब हो उठेगा।

विदेशों में हिन्दू मंदिर

1 – इंडोनेशिया में स्थित तनह लोट मंदिर-

बाली में स्थित ये खूबसूरत मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की सुन्दरता मानो देखते ही बनती है।  समुद्र के बीचोबीच चट्टान पर स्थित इस मंदिर का निर्माण 15वीं सदी में एक पुजारी ने करवाया था।

विदेशों में हिन्दू मंदिर

2 – कंबोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर-

अंकोरवाट, कंबोडिया के प्रसिध्द पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां रोज़ लाखों लोग मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। इसकी दीवारों पर 3000 अप्सराओं को उकेरा गया है, इसलिए भी यह मंदिर बहुत खास है।

विदेशों में हिन्दू मंदिर

3 – इंडोनेशिया में स्थित प्रमबनन मंदिर-

इन शिव मंदिर की खूबसूरती को निखारते हुए आंखे मानो थकती ही नहीं है। यह विशाल और आकर्षक मंदिर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) को समर्पित है।

4 – ऑस्ट्रेलिया में स्थित श्री शिव-विष्णु मंदिर-

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में  मौजूद इस मंदिर की बात भी अपने आप में निराली है। ये मंदिर ज्यादा पुराना नहीं है, इसे 1994 में बनवाया गया था।

5 – यूएसए में स्थित स्वामी नारायण मंदिर

ये मंदिर विश्व के खूबसूरत और भव्य हिन्दू मंदिरों में से एक है। इसकी नक्काशी की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस मंदिर को बनाने के लिए तीन तरह के पत्थरों के 34,000 टुकड़ों की नक्काशी भारत से कर उन्हे अमेरिका भेजा गया था।

विदेशों में हिन्दू मंदिर

6 – मलेशिया में स्थित श्री सुब्रमनियन स्वामी देवस्थानम-

मलेशिया की लोकप्रिय गुफाओं बाटू गुफाओं में बने  बने सुब्रमनियन स्वामी देवस्थानम की भी बहुत मान्यता है। इस मंदिर में भगवान मुरुगन की 141 फीट उंची प्रतिमा लगी हुई है, जिसे देखते ही अद्भुत शांति की प्राप्ति होती है।

7 – यूके में स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर- 

आंध्रप्रदेश में स्थित तिरुपति मंदिर को देखकर ही इस मंदिर को बनाने की प्रेरणा मिली थी। इस मंदिर को 2006 से भक्तों के लिए खोल गया।

विदेशों में हिन्दू मंदिर

ये है विदेशों में हिन्दू मंदिर – इन मंदिरों के बारे में जानकर आपको अच्छा लगा होगा, और इन मंदिरों के दर्शन की इच्छा भी आपके मन में जाग गई होगी, ये हम जानते हैं तो ज़रूर इन मंदिरों के दर्शन कर आएं