ENG | HINDI

भारत के ये है सबसे महान क्रिकेटर

भारत के महान क्रिकेटर्स

भारत के महान क्रिकेटर्स – भारतीय क्रिकेट टीम जो वर्तमान समय में दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में से एक है।

साथ ही टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। कप्तान विराट कोहली जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में लगातार तीन शतक बनाए। वहीं रोहित शर्मा भी अब तक दो शतक बना चुके हैं।

आज हम आपको बताने वाले हैं भारत के महान क्रिकेटर्स – टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों के बारे में जो अब तक सबसे महान खिलाड़ी रहे हैं।

ये है भारत के महान क्रिकेटर्स –

१ – सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जिन्होंने लंबे समय तक क्रिकेट खेला। इन्हें चाहे भारत का कहे है या विश्व का यह दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में एक हैं। उन्होंने अपने करियर का आगाज 1989 में किया था जबकि आखिरी मुकाबला साल 2013 में खेला था।

सचिन तेंदुलकर जिनके नाम आज दुनियाभर के बड़े-बड़े रिकॉर्ड है। 200 टेस्ट मैचों में 51 और 463 वनडे मैचों में 49 शतक बनाए इस कारण इन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है।

२ – महेंद्र सिंह धोनी

साल 2007 में टी-20 और 2011 में 50 ओवरों के विश्वकप को जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी जो 2004 से टीम इंडिया में खेल रहे हैं। माही ने कुल 90 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया जिसमें 6 शतकों की मदद से 4876 रन बनाए। वहीं यह अब तक 331 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं जिसमें 10173 रन है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज भी महेंद्र सिंह धोनी के जितने फैन हैं उतने शायद किसी भी खिलाड़ी के नहीं है। साथ ही यह बात भी सत्य है कि लोकप्रियता के मामले में यह पूरे भारत में नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।

भारत के महान क्रिकेटर्स

३ – कपिल देव

पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव वही खिलाड़ी है जिन्होंने 1983 के विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए खिताब जिताया था। इनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था और वर्तमान समय में यह कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। कपिल देव भी भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक है। अगर उनके कैरियर पर नजर डालें तो 131 टेस्ट मैचों में 5248 रन बनाए और साथ ही 434 विकेट लिए। वहीं 225 वनडे में 3783 रन और 253 विकेट झटके।

भारत के महान क्रिकेटर्स

४ – सौरभ गांगुली

40 वर्षीय सौरव गांगुली भी अब तक के भारतीय टीम के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 2003 के विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी की थी और फाइनल तक ले कर गए। लेकिन अंत में आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। गांगुली ने पूरे करियर में 113 टेस्ट मैच खेले जिसमें 7212 रन बनाए। इनके अलावा 311 वनडे मुकाबलों में इनके बल्ले से 11363 बने थे।

भारत के महान क्रिकेटर्स

५ – वीरेंद्र सहवाग

नजफगढ़ के नवाज कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। हालांकि इसके बाद तो क्रिस गेल, रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल जैसे बल्लेबाजों ने भी इस प्रारूप में दोहरे शतक बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग भी भारत के सबसे महान खिलाड़ियों की सूची में आते है। बता दें कि इन्होंने अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले जिसमें कुल 8586 रन बनाए। जबकि 251 वनडे मैचों में 8273 रन बनाए।

भारत के महान क्रिकेटर्स

ये है भारत के महान क्रिकेटर्स – इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम में सचिन के अलावा भी ये कई महान खिलाड़ी है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। हालांकि कई अन्य भी खिलाड़ी है जिनका प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है।