धर्म और भाग्य

भारत में है एक ऐसा मंदिर जहाँ प्रसाद में मिलते है सोने के गहने

भारत एक ऐसा देश है जो अपनी अनूठी कला और संस्कृति के लिए विश्व भर में जाना जाता है वहीं भारत की एक और पहचान भी है, भारत अपने अद्भूत और प्राचिन मंदिरों के लिए भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

जी हाँ हमारे देश में ऐसे कई अद्भूत और आश्चर्यजनक मंदिर है जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

आज हम एक ऐसे ही मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे है जहाँ पर प्रसाद में सोने के गहने मिलते है।

दरअसल मध्यप्रदेश के रतलाम में महालक्ष्मी का मंदिर एक ऐसा है जहाँ प्रसाद में सोने के गहने दिए जाते है।

प्रसाद में सोने के गहने –

आप जानते ही होंगे कि मंदिरों में अक्सर प्रसाद दिया जाता जिसमें खाने की चीज़े जैसे लड्डू, मिठाई, फ्रूट्स आदि होते है, लेकिन इस मंदिर की ये खासियत है कि यहाँ आपको प्रसाद में सोने के गहने दिये जाते है। अक्सर लोग मंदिरों में जाकर अपने गहने और कीमती सामान दान करते है, लेकिन अगर आप इस महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे है तो आपको सोने के गहने प्रसाद के रूप में मिल जाये तो चौकियेगा मत।

आपको बता दें कि इस मंदिर में साल के कुछ दिनों में कुबेर का दरबार लगता है और इस कुबेर के दरबार वाले दिन यहाँ भक्तो को प्रसाद के रूप में सोने के आभूषण के साथ नगदी भी दी जाती है। इस मंदिर में पूरे साल भक्तो की भीड़ लगी रहती है और यहाँ आकर भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार सोना-चाँदी और नगदी चढ़ाते है।

खासकर धनतेरस और दीपावली के समय यहाँ भक्तों द्वारा खूब सोना चढ़ाया जाता है और महालक्ष्मी का श्रृंगार किया जाता है।

यहाँ पर इतनी ज्यादा मात्रा में सोना और पैसा चढ़ाया जाता है कि सुरक्षा के लिहाज़ से इस मंदिर में पुलिस और केमरे चौबीस घंटे तैनात रहते है। वही चढ़ावे में मिले गहने और पैसे का पूरा हिसाब किताब भी मंदिर समिति द्वारा रखा जाता है।

महालक्ष्मी का ये मंदिर बहुत ही प्रसिद्द है और यहाँ आने वाला भक्त कभी खाली हाथ नहीं जाता है, उसकी मनोकामना हमेशा पूरी होती है।

प्रसाद के रूप में मिले सोने के गहने और नगदी को लोग संभालकर रखते है, कहा जाता है कि इससे घर में बरकत आती है।

तो फिर आप कब जा रहे है रतलाम के इस महालक्ष्मी मंदिर में क्या पता आपको भी कोई सोने का किमती जेवर प्रसाद के रूप में मिल जाये।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago