धर्म और भाग्य

रात को घर की स्त्रियाँ करेगी ये काम तो माँ लक्ष्मी हो जायेगी नाराज़ !

माँ लक्ष्मी – महिलाओं को गृहलक्ष्मी की संज्ञा दी जाती है, जब बेटियों का जन्म होता है या जब बहुएं घर में प्रवेश करती हैं तो उन्हे घर की लक्ष्मी कह कर पुकारा जाता है।

सिर्फ ये ही नहीं, जब बेटी घर से विदा होती है तो विदाई के दौरान वो पीछे अनाज फेंकती हुई जाती है,ऐसा इसलिए कि उसके जाने के बाद घर में किसी भी तरह अन्न या धन-धान्य की कमी ना हो।

महिलाएं ही मकान को घर बनाती हैं और फिर उस घर को संजोकर, संवारकर रखती हैं। महिलाएं घर की लक्ष्मी, अन्नपूर्णा होती हैं। शायद यही वजह है कि माँ लक्ष्मी भी अपनी कृपा बरसाने  से पहले यही देखती हैं कि उस घर की महिलाएं किस प्रकार का आचरण कर रही हैं? इसके अलावा घर की स्त्रियों के साथ किस प्रकार का बर्ताव किया जाता है, इस बात पर भी माँ लक्ष्मी की कृपा निर्भर करती हैं।

याद रखिए, जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है वहां कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। साथ ही घर की साफ-सफाई भी काफी मायने रखती है। इसके अलावा ऐसे और भी कुछ काम है जिनके आधार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

साथ ही कुछ ऐसे काम भी होते हैं जिन्हे करने से माँ लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। जिस घर की औरतें ये काम करती हैं उस घर में कभी भी मां लक्ष्मी कदम नहीं रखती हैं। हमारे हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि स्त्रियों में मां लक्ष्मी का वास होता है, ऐसे में अगर स्त्रियां घर में कूड़ा छोड़ती है या साफ-सफाई नहीं करती है, उस घर से देवी लक्ष्मी मुंह मोड़ लेती हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो घर में साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें।

इसके अलावा घर की स्त्रियों को भूलकर भी रात को ये काम नहीं करनी चाहिए, वरना माँ लक्ष्मी हमेशा के लिए रूष्ट हो जाती हैं। घर की स्त्रियों को कभी भी रात को झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, इससे देवी लक्ष्मी नाराज़ होती है।

इसके साथ ही रात को जूठे बर्तन छोड़ना भी माँ लक्ष्मी को रूष्ट करने का कारण बनता है। महिलाओं को रात को सर नहीं धोना चाहिए, वरना मां लक्ष्मी मुंह मोड़ लेती हैं।

सिर्फ यही नहीं, जिस घर में स्त्रियां घर के आस-पास बिखरे हुए कूड़े को बिखरा रहने  नहीं देना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी नाराज़ होकर घर से चली जाती हैं क्योकि मां लक्ष्मी का प्रवेश घर के मुख्य द्वार से होता है, ऐसे में वो हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए।

माँ लक्ष्मी को धन, समृध्दि औऱ सम्पदा की देवी माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में उनका वास होता है वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इसलिए किसी भी परिवार की स्त्रियों को इन कामों को करने से बचना चाहिए ताकि महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

Deepika Bhatnagar

Share
Published by
Deepika Bhatnagar

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago