ENG | HINDI

लड़कियों की इन 5 आदतों से चिढ़ते हैं पुरुष !

लड़कियों की आदतें

लड़कियों की आदतें – लड़के अक्सर लड़कियों की खूबसूरती, अदा और एटीट्यूड पर मरते हैं, उनके नखरे भी लड़कों को बहुत लुभाते हैं और वो ऐसी लड़की को अपनी लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं.

लेकिन लड़कियों की कुछ आदतें ऐसी भी हैं जो लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. लड़की कितनी भी खूबसूरत क्यों न हो, अगर उनमें ये आदते होती हैं तो लड़के ऐसी लड़की से कभी शादी नहीं करना चाहते.

चलिए आपको बताते हैं लड़कियों की आदतें जो लड़कों को पसंद नहीं आती या उन्हें चिढ़ आती है.

लड़कियों की आदतें –

१ – कंट्रोल करने की आदत

किसी भी लड़के को ये पसंद नहीं होता कि कोई लड़की उसकी लाइफ को कंट्रोल करके रखे. अगर कोई लड़की अपनी मनमानी करते हुए लड़के पर अपना कंट्रोल रखती है तो ऐसी लड़कियां लड़कों को बिलकुल पसंद नहीं आती हैं. लड़कों को ये बात अच्छी नहीं लगती कि लड़कियां उन्हें अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करें और उनकी हर बात को कंट्रोल करने की कोशिश करें.

लड़कियों की आदतें

२ – खाने से शर्माने वाली लड़कियां

किसी पार्टी या डेट पर जाने के बाद जो लड़कियां खाना खाने से शर्माती हैं. ऐसी लड़कियां भी लड़कों को पसंद नहीं आती क्योंकि अगर लड़की कम खाएगी तो लड़के को भी कम खाना पडे़गा, जो कि लड़के में चिढ़ पैदा कर देता है. लड़कों को ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती क्योंकि उसके चक्कर में कई बार उन्हें भूखा रह जाना पड़ता है. शर्म और झिझक की वजह से वो भूखे पेट पार्टी से बाहर तो आ जाते हैं, मगर गर्लफ्रेंड के ऊपर उन्हें बहुत गुस्सा आता है.

३ – मेकअप

पुरुषों को महिलाओं का ज्यादा मेकअप लगाना पसंद नहीं होता. पुरुषों को वही लड़कियां अच्छी लगती हैं जो बिल्कुल नेचुरल दिखती हों. लिपस्टिक और मेकअप से पुती हुई लड़कियां बस दूर से ही लड़कों को अच्छी लगती हैं ऐसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड और पार्टनर कभी नहीं बनाना चाहते हैं. मेकअप करने पर लड़कियों का घंटो व्यस्त रहना भी लड़कों को पसंद नहीं आता उन्हें चिढ़ आती है.

लड़कियों की आदतें

४ – ज्यादा बोलने वाली लड़कियां

ये बात तो सभी मानते है कि लड़कियों को बोलने की बहुत आदत होती है लेकिन कई बार लड़के भी ये चाहते है कि कोई उनकी भी सुने. अगर लड़की बिना लड़के की कोई बात सुने सिर्फ अपनी ही कहती जाएगी तो वह लड़के को पसंद नहीं आती है. बक-बक करने वाली गर्लफ्रेंड लड़कों को बिल्कुल नहीं भाती, क्योंकि उसके समाने वो तो कुछ बोल ही नहीं पाते हैं, बस लड़की की अपनी बकवास करती जाती है जिससे थोड़ी देर बाद लड़का चिढ़ जाता है.

लड़कियों की आदतें

५ – फोन पर बिजी रहने वाली लड़कियां

आप किसी लड़की के साथ डेट पर गए हैं और बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक बातें करने के बजाए आपकी गर्लफ्रेंड अपनी दोस्त के साथ फोन पर बिजी है तो सोच लीजिए लडके का पारा कितना चढ़ जाएगा. फोन पर घंटों बेकार की बातें करने वाली लड़कियां लड़कों को बिल्कुल अच्छी नहीं लगती, मगर लड़कियों की आदत होती है कि वो अपनी किसी दोस्त से काम न होने पर भी घंटों गॉसिप कर लेती हैं, लेकिन बॉयफ्रेंड के साथ होने पर यदि वो बार-बार फोन पर बिज़ी रहती हैं तो जाहिर है लड़का चिढ़कर वहां से चला जाएगा.

लड़कियों की आदतें

लड़कियों की आदतें – जिन लड़कियों में ये आदतें होती हैं, वो कितनी भी खूबसूरत और पैसे वाली क्यों न हो लड़के उनसे शादी करना नहीं चाहते हैं.