ENG | HINDI

लड़कियों की इन पांच आदतों से नफरत करते हैं लड़के !

लड़कियों की गंदी आदतें

लड़कियों की गंदी आदतें – हर किसी के भीतर कोई न कोई ऐसी आदत होती है जो उन्हें तो सामान्य लगती है लेकिन हो सकता है कि उनकी वो आदत किसी और को अच्छी न लगे.

बात करें लड़कों की तो उनके भीतर भी कई ऐसी आदतें होती हैं जो लड़कियों को पसंद नहीं आती है तो वहीं लड़कियों में भी कई ऐसी आदतें होती हैं जो लडकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है और लड़के उनसे दूर भागने लगते हैं.

हालांकि कुछ लोग आलस की वजह अपनी गंदी आदतों को नहीं सुधारते हैं.

तो चलिए हम आपको बताते हैं लड़कियों की गंदी आदतें जो लड़कों को पसंद नहीं आती है और ऐसी आदतों वाली लड़कियों से लड़के नफरत करने लगते हैं.

लड़कियों की गंदी आदतें –

1- होंठों को सूखा रखने की आदत

अधिकांश लड़कियां अपनो होठों को कोमल और मुलायम बनाए रखने के लिए लिप बाम और लिप्स्टिक जैसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो इनसे कोसों दूर रहती हैं जिसके चलते उनके होंठ रूखे और सूखे रहते हैं. अगर कोई लड़की अपने होठों का ख्याल नहीं रखती है और उसके होंठ हमेशा सूखे रहते हैं तो फिर इससे कोई भी लड़का उनकी तरफ आकर्षिक नहीं होगा इतना ही नहीं वो उस लड़की से दूर भागने की कोशिश करेगा.

2- ओवर मेकअप करने की आदत

लड़कियां मेकअप के बिना नहीं रह पाती हैं लेकिन जिन लड़कियों को ज्यादा मेकअप करने की आदत होती है उनसे भी लड़के दूर भागने की कोशिश करते हैं. इसलिए मेकअप करें लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं क्योंकि ओवर मेकअप करनेवाली लड़कियों से लड़के बचते हैं.

3- हाथ-पैर के गंदे नाखून

लड़कियों को अपने हाथों के नाखून बढ़ाने का बहुत शौक होता है लेकिन अगर उनके हाथ या पैरों के नाखून गंदे रहते हैं या फिर उसमें गंदगी भर जाती है तो फिर वो बहुत बुरे दिखते हैं इसलिए अपने हाथ और पैर दोनों के नाखूनों की साफ-सफाई का ख्याल रखें, नहीं तो आपका बॉयफ्रेंड भी आपकी इस आदत को देखकर आपसे दूरी बनाने पर मजबूर हो सकता है.

4- मुंह से आनेवाली बदबू

कई बार हमें खुद नहीं पता चलता है कि हमारे मुंह से बदबू आ रही है लेकिन हम जिससे बात करते हैं उसे झट से पता चल जाता कि हमारे मुंह से कितनी बदबू आ रही है लेकिन वो हमसे कुछ कहते नहीं है. ठीक उसी तरह अगर किसी लड़की के मुंह से बदबू आती है तो फिर हो सकता है कि लड़की को पता नहीं हो लेकिन लड़कों को ये आदत पसंद नहीं आती है और वो उनसे दूर भागने लगते हैं इसलिए अपने मुंह की सफाई का विशेष ख्याल रखें.

5- अंडरआर्म्स की पसीनेवाली बदबू

शरीर से पसीना निकलना स्वाभाविक है लेकिन अगर किसी लड़की के अंडरआर्म्स से ज्यादा बदबू आती है तो फिर लड़कों को ये चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है इसलिए जरूरी है कि आप ज्यादा पानी पीएं और कहीं बाहर जाएं तो डियो लगाकर ही जाएं.

ये है लड़कियों की गंदी आदतें – गौरतलब है कि अधिकांश लड़कियों में ये 5 आदतें होती हैं जिनसे लड़कों को नफरत होती है लेकिन इन आदतों को सुधारकर इनसे होनेवाली परेशानियों से आसानी से बचा जा सकता है.