ENG | HINDI

लड़कियां अक्सर इन तरीको से करती हैं लड़कों को टॉर्चर

रिलेशनशिप में पार्टनर्स के बीच झगड़ा होना आम बात है। आज हम आपको बताएंगें कि आपकी गर्लफ्रेंड आपके ऊपर किस तरह से हावी होती है।

कई बार गर्लफ्रेंड अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को तरह-तरह से टॉर्चर करती हैं। लड़कियां बड़ी चालाकी से लड़कों पर इमोशनल अत्‍याचार करती हैं।

शादी से पहले लड़कियां अपने पार्टनर पर इमोशनल अत्‍याचार करके अपनी सारी बातें मनवा लेती हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह लड़कियां अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को टॉर्चर करती हैं।

रोना-धोना

अपनी बात मनवाने का लड़कियों के पास ये सबसे आसान तरीका है। इसे आप इनका मुख्‍य हथियार कह सकते हैं। अपनी बात मनवाने के लिए ये हर बार रोने का सहारा लेती हैं। शादी के बाद ये हथकंडा पति पर वरना ब्‍वॉयफ्रेंड पर आज़माया जाता है।

फोन बिजी होने पर

अगर आपका फोन बिजी जा रहा है तो समझ लीजिए कि आज आपकी शामत है। ऐसे समय पर गर्लफ्रेंड ऐसे बर्ताव करती है जैसे आपने कोई गुनाह कर दिया हो। आपसे मिलते ही आपके ऊपर सवालों की बौछार कर देती हैं।

एक्‍स की तारीफ

मेरे ख्‍याल से अपने पार्टनर को टॉर्चर करने का ये सबसे खराब तरीका है। लड़कियां अकसर अपनी बात मनवाने और लड़कों से अपनी ज्‍यादा केयर करवाने के लिए अकसर ऐसी ट्रिक्‍स आज़माती हैं। इससे आपको जलन महसूस होगी और आप उनकी ज्‍यादा केयर करने लगेंगें।

कमियां निकालना

लड़कियों को हर चीज़ अपने अनुसार चाहिए और ऐसा करने के लिए वो अपने पार्टनर में कमियां निकालने लगती हैं। वो अपने ब्‍वॉयफ्रेंड या पति को अपनी इच्‍छा अनुसार बनाना चाहती हैं। ड्रेसिंग सेंस से लेकर अपके बात करने तक का तरीका उन्‍हें बदलना होता है। बार-बार उनकी रोकटोक से परेशान होकर आप खुद पर ध्‍यान देने लगते हैं। इसके अलावा जब लड़कियों को ये पता चल जाता है कि आप उनसे बहुत प्‍यार करते हैं तो वो भाव खाने लग जाती हैं। अपनी बात मनवाने के लिए आपसे बात करना बंद कर देती हैं। इससे आप टॉर्चर होकर उनकी बात मानने को राज़ी हो जाते हैं।

नज़रअंदाज़ करना

लड़कियां जब लड़कों को नज़रअंदाज़ करती हैं तो इसका मतलब है कि कोई ऐसी बात है जिसकी वजह से आपसे बात ना करने का दिखावा कर रही हैं। आपसे बात ना करके वो आपको अपनी बात मनवाने के लिए राजी करने की कोशिश कर रही होती हैं। वहीं जब आपसे कोई बात मनवानी होती है तो वो आपकी जमक कर तारीफ करती हैं। अगर आपके साथ कुछ ऐसा हो रहा है तो समझ जाइए कि उन्‍हें आपसे अपनी कोई बात मनवानी है। ये प्‍यार से टॉर्चर करने का तरीका है। आपको इन चीज़ों में फर्क करना आना चाहिए।

वैसे तो लड़के भी कुछ कम नहीं होते। वो भी अलग-अलग तरीकों से अपनी बात मनवा ही लेते हैं। देखा जाए तो लड़कों में कई बुरी आदतें होती हैं जो लड़कियों को इरिटेट करती हैं और इन आदतों को बदलने के लिए ही वो अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को टॉर्चर करती हैं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के अत्‍याचार से परेशान हैं तो नीचे कमेंट बॉक्‍स में अपना एक्‍सपीरियंस हमसे शेयर जरूर करें।