ENG | HINDI

क्रिकेट की मजाकियां घटनाएं जो आपको हंसा-हंसा कर देंगी लोटपोट

cricket-funny-incidents

हंसते-हंसते लोटपोट हो गए भारतीय खिलाड़ी

न्‍यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्‍लेबाज मार्क रिचर्डसन इस पल को हमेशा के लिए भूलना चाहेंगे। वे भारत के खिलाफ टेस्‍ट मैच में दमदार पारी खेल रहे थे। उन्‍होंने कुंबले की गेंद को पैडल स्‍वीप करके स्‍क्‍वायर लेग की तरफ मोड़ा। कैमरा भी गेंद के पीछे दौड़ पड़ा। मगर एक बहुत ही जोर से आवाज मैदान में गूंजी, आहहह…। यह आवाज सुन कैमरा भी दोबारा बल्‍लेबाज की तरफ मुड़ा तो पाया कि रिचर्डसन मैदान में गिरे पड़े हैं। दरअसल, वीडियो में साफ हुआ कि शॉट खेलते समय मार्क को क्रैंप (मांसपेशी में खिंचाव) आ गया था। वो इतनी जोर से चिल्‍लाए कि कमेंटेटर से लेकर भारतीय खिलाडि़यों और दर्शकों की हंसी ही नहीं रूकी। जहां रिचर्डसन दर्द से परेशान थे, वहीं उनकी आवाज सभी के लिए मजाकिया किस्‍सा बन गई और लोग हंस-हंस के बेहाल हो गए।

Mark-Richardson

1 2 3 4 5