ENG | HINDI

वो विदेशी क्रिकेटर जिन्होंने की भारतीय महिलाओं से शादी

विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां

विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां – हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जिनको बच्चा हुआ है।

यह खबर पिछले कुछ दिनों से काफी छाई हुई है। यह बात बेहद खास है कि भारत और पाकिस्तान के इतने खराब रिश्ते के बाद भी इन दोनों ने शादी करी थी। हालांकि सानिया मिर्जा को आज भी काफी कुछ सुनने को मिलता है। खैर आज हम बात करने वाले है उन क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जिनका दिल किसी भारतीय महिला पर आया और शादी के बंधन में बंध गए।

ये विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां

विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां –

१ – शॉन टेट और माशूम सिंह

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के शानदार तेज गेंदबाज शॉन टेट जो अपने समय एक बेहतरीन गेंदबाज रहे है। जिन्होंने 12 जून 2014 को भारतीय मॉडल माशूम सिंह से शादी की थी। बता दें कि स्टार गेंदबाज शॉन टेट ने माशूम सिंह को पैरिस में प्रोपोज़ किया था।

२ – ग्लेन टर्नर और सुखिंदर कौर गिल

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक रहे ग्लेन टर्नर ने साल 1973 में भारतीय महिला सुखिंदर कौर गिल से विवाह किया था। सुखविंदर कौर अभी सुखविंदर टर्नर के नाम से जानी जाती है। इनके दो बच्चे है।

विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां

३ – माइक ब्रैर्ली और मना साराभाई

क्रिकेट जगत के बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे माइक ब्रैर्ली जिनकी भारतीय महिला मना साराभाई से 1976-77 में पहली बार मुलाक़ात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और अंत में शादी के बंधन में बंध गए.

विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां

४ – जहीर अब्बास और रीटा लुथ्रा

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास वह बल्लेबाज है जिन्होंने 100 प्रथम श्रेणी बनाये है। इनकी भारतीय रीटा लुथ्रा से मुलाकात साल 1980 में यूके में हुई थी। हालांकि इसके 8 साल बाद शादी करी। इनकी एक बेटी है जिनका नाम समिना अब्बास है।

विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां

५ – मुथैया मुरलीधरन और माधिममार राममूर्ति

श्रीलंकाई क्रिकेटर और दुनिया के एकमात्र गेंदबाज जिन्होंने 800 टेस्ट विकेट लिए। इन्होंने भारत के चेन्नई की रहने वाली माधिममार राममूर्ति से 21 मार्च 2005 को शादी की थी। इनका एक बेटा है जिनका जन्म 2006 में हुआ था।

विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां

६ – शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तथा भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी की थी लेकिन इनको काफी कुछ सुनने को मिल रहा है। बता दें कि इन्होंने इसी महीने बच्चे को जन्म दिया है।

विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां

ये है विदेशी क्रिकेटर्स और भारतीय बीवियां – इस प्रकार क्रिकेट जगत के इन बड़े खिलाड़ियों ने किसी भारतीय महिला को पसंद करते हुए शादी की है। इन सभी में सबसे सुपर हिट जोड़ी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की है जिन्होंने 2010 में विवाह किया था।