ENG | HINDI

जानिए फीफा वर्ल्‍ड कप से जुड़ी 10 बड़ी बातें

फीफा वर्ल्‍ड कप

फीफा वर्ल्ड कप का बुखार आज कर हर जगह छाया है।

ये फीवर लोगों के दिलों पर लगभग एक महिने तक राज करेगा। टूर्नमेंट में 32 टीमें इस खिताब को जीतने के लिए मैदान में एक दूसरे के आमने सामने टकराएंगी। फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरिमनी मॉस्को के लुजिनकी स्टेडियम में यहां के समय के अनुसार 7 बजे हुई।

FIFA का बुखार केवल फुटबॉल प्रेमियों पर ही नहीं बल्कि सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल पर दिखाई दे रहा है। जिसने FIFA World Cup 2018 को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने डूडल बनाया है। दुनियाभर में फुटबॉल के दीवानों को फीफा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार हमेशा रहता है।

चलिए इस मौके पर हम आपको फीफा वर्ल्‍ड कप से जुड़ीं कई दिलचस्‍प बातें बताते है जिसे बहुत कम लोग ही जानते होंगे:-

फीफा वर्ल्‍ड कप

फीफा वर्ल्‍ड कप से जुडी बातें –

  1. सबसे पहली बात फुटबॉल के महाकुंभ की शुरुआत 13 जुलाई 1930 को हुई। तब इसमें 13 टीमें शामिल हुईं थीं। उरुग्‍वे को इसकी मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया था। पहले फीफा वर्ल्ड कप का खिताब उरुग्‍वे ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर जीता था।
  1. फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन रूस में पहली बार हुआ।
  1. इस साल फीफा जीतने वाली टीम को 3.8 करोड़ डॉलर दिया जाएगा।
  1. एक ये भी सच है फीफा कभी भी वर्ल्ड कप विजेता को असली ट्रॉफी नहीं देता है। विनर टीम को रेप्लिका मिलती है। असली ट्राफी सिल्वियो गैजनीगा ने डिजाइन की थी। सिल्वियो की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई। ट्रॉफी को बनाते वक्त सिल्वियो ने कहा था कि ट्रॉफी में दो एथलीटों को जश्न मनाते इस तरह दिखाना काफी अद्भुत था। असली ट्राफी ज्यूरिख के फीफा म्यूजियम में है।
  1. फीफा वर्ल्ड कप को सबसे ज्यादा ब्राजील ने, 5 बार जीता और ये 5 खिताब ब्राजील ने विदेशी जमीन पर जीता है।
  1. शायद जानकर हैरानी होगी आपको फीफा में पाकिस्तान की टीम नहीं है लेकिन दुनियाभर में 50 फीसदी से ज्यादा फुटबॉल पाकिस्तान में बनाई जाती हैं।
  1. क्या आप जानते हैं- पेरू की टीम इस साल 36 साल बाद वापसी कर रही है। आखिरी बार 1982 में विश्व कप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
  1. फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी में 5000 ग्राम असली सोना लगा है। इस ट्रॉफी की ऊंचाई 36 सेमी होती है और चौड़ाई 15 सेमी। इस ट्राफी का कुल वजन 6175 ग्राम है।
  1. जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोजे ने 24 मैचों में सबसे ज्यादा 16 गोल किए।
  1. फीफा व‌र्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार हार का रिकॉर्ड मेक्सिको का है।

फीफा वर्ल्‍ड कप

इंडिया भले ही फीफा व‌र्ल्ड कप में नहींं खेल रही है, लेकिन पूरा देश में फुटबॉल से रिश्ता कायम रखते हुए खुद को रुस के रंग में रंग चुका है। फीफा हमेशा ही भारत के फुटबॉल प्रेमियों के दिलों पर राज करता है और रहेगा। चाहे जो हो जाए।