भारत

ये है इंसानियत, बेटी की मौत के बाद चपरासी पिता ने भरी 45 गरीब लड़कियों की स्कूल फीस

इंसानियत – कभी खबरें सुनने को मिलती है कि किसी ने किसी को मार दिया तो किसी बच्चे ने मां को पैसे के लिए उसको घर से निकाल दिया।

ऐसी अजीबोगरीब डराने वाली खबरें सुनने के बाद मन में एक बार को सवाल उठता है कि क्या आज के जमाने में इंसानियत बिल्कुल भी नहीं बची?

इन सब खबरों को सुनने के बाद तो बिल्कुल भी नहीं लगता है।

लेकिन, इन खबरों के बीच जब कोई ऐसी खबर आती है कि कोई किसी गरीब बच्चे को पढ़ा रहा है या अपनी कमाई दूसरों की पढ़ाई पूरी करने में लगा रहा है तो इंसानियत पर भरोसा फिर से आने लगता है। यह खबर सुनने के बाद तो इंसानियत पर भरोसा फिर से कायम हो जाता है।

कर्नाटक से एक खबर आई है कि एक चपरासी पिता ने अपनी बेटी के मौत के बाद 45 गरीब लड़कियों की स्कूल फीस भरी। इस खबर को पूरे देश और दुनिया में सर्च किया जा रहा है और ऐसी ही खबरों के बाद इंसानियत के ऊपर फिर से भरोसा कायम हो जाता है।

बेटी की याद में किया ऐसा

कर्नाटक की इस घटना ने हर किसी को फिर से इंसानियत पर भरोसा करने के लिए मजबूर कर दिया है। वैसे तो चैरिटी हमेशा से कई लोग करते थे और इन टैरिटी करने वाले लोगों को अक्सर लोग भगवान का रूप समझते थे। लेकिन क्या ये फेयर है? क्योंकि इन चैरिटी करने वाले लोगों के पास चैरिटी में देने के लिए पैसे तो काफी होते हैं। तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। बात तो तब हो जब आप अपनी पूरी कमाई ही चैरिटी में दे दो औरइसका आपको कोई मलाल भी ना हो। कर्नाटक के एक गांव में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला।

कर्नाटक के एक गांव के MPHS Govt High School के चपरासी बासवराज (Basavaraj) ने 45 गरीब लड़कियों की स्कूल फीस भरी. जिसकी लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है. ऐसा उन्होंने अपनी बेटी की याद में किया। जिसकी मौत हो चुकी है। बासवराज ने कहा- ‘इस साल से मैं उन गरीब लड़कियों की फीस भरूंगा जो स्कूल में पढ़ाई करती हैं।’

कालाबुर्गी के रहने वाले हैं

बासवराज कर्नाटक के कालाबुर्गी शहर के रहने वाले हैं। कुछ सालों पहले उनकी बेटी की मौत बीमार होने के कारण हुई थी। जिसके बाद अपनी बेटी की याद में वही समाज को भोजन कराने के बजाय बासवराज ने कुछ नेक काम करने की सोची। इस सोच के बाद ही उसने 45 गरीब लड़कियों की फीस भरने की ठानी। उसने ऐसी गरीब बच्चियों की जिंदगी में उजाला करने के लिए किया।

स्कूल की लड़िकयां हैं काफी खुश

बासवराज के इस फैसले से MPHS Government High School की लड़कियां काफी खुश हैं। फातिमा नाम की लड़की ने कहा- ”हम गरीब परिवार से हैं। हम स्कूल की फीस नहीं दे सकती हैं। बासवराज सर ने बेटी की याद में ये नेक काम किया। भगवान उनकी बेटी की आत्मा को शांति दे।”

एजेंसी ने ट्विटर पर शेयर की यह कहानी

यह कहानी ANI ने ट्विटर पर शेयर की है। इसी के बाद से इसे शेयर किया जा रहा है। बासवराज की इस कदम की लोग भी काफी सराहना कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा- ”क्या कोई अमीर आदमी ऐसा कर सकता है? सिर्फ गरीब आदमी ही लोगों की दिक्कतों को समझ सकता है। अमीर आदमी सिर्फ पैसों की बरबादी और शादी-पार्टी में पैसा खर्च करते हैं।”

तो देखा आपने, अच्छा काम करने के लिए अमीर-गरीब नहीं होता है। बल्कि नियत होनी चाहिए। मदद करने की ख्वाहिश हो तो गरीब भी गरीब की मदद कर सकता है।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago