ENG | HINDI

भारत में महिलाओं के लिए 10 मशहूर स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स!

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स – शॉपिंग महिलाओं की सबसे बड़ी कमजोरी मानी जाती है। वह चाहे कितने भी गुस्से में क्यों ना हो, लेकिन शॉपिंग की बात करते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

महिलाओं को चाहे कितनी शॉपिंग करवा लो वह कभी नहीं थकती हैं। इसके लिए चाहे उन्हें कितनी दूर जाना पड़े, कितनी दूर चलना पड़े वह नहीं देखतीं। आज हम आपको महिलाओं के लिए देशभर में मशहूर कुछ ऐसी ही स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शॉपिंग करके महिलाएं काफी खुश होती हैं।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स –

1. सरोजिनी मार्केट-

सरोजिनी मार्केट दिल्ली में है, यह महिलाओं की शॉपिंग को लेकर के काफी फेमस मार्केट मानी जाती है। यहां पर महिलाओं के ज्वैलरी, कपड़े और सभी तरह के जूते काफी सस्ते दामों में मिलते हैं। यहां आपको लेटेस्ट फैशन से जुड़ी हुई चीजें मिल जाएंगी। इस मार्केट में काफी भीड़भाड़ देखने को मिलती है।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

2. कोलाबा कॉजवे- 

कोलाबा कॉजवे स्ट्रीट मार्केट मुंबई में स्थित है। यहां पर महिलाओं से संबंधित आभूषण, सौंदर्य से जुड़ी चीजें, चूड़ियां, कंगन  और मेकअप के सामान एकदम सस्ते दामों में मिल जाएंगे। यहां कीमती सामान भी सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। इसलिए मुंबई में यह फैशन स्ट्रीट बाजार के नाम से यह काफी फेमस है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है, जहां काफी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

3. न्यू मार्केट-

न्यू मार्केट कोलकाता में है। यह पूर्वी भारत की सबसे बड़ी शॉपिंग मार्केट है। यहां शॉपकीपर से काफी अच्छी बारगनिंग की जा सकती है। इसके साथ ही यहां खरदीदारी के मामले में भारतीय महिलाओं का अच्छा एक्सपीरियंस रहा है।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

4. हजरतगंज लखनऊ-

हजरतगंज मार्केट लखनऊ की सबसे अच्छी मार्केट में से एक मानी जाती हैं। यहां बिरयानी और कबाब भी बहुत अच्छा मिलता है। यहां पर एक से बढ़कर एक समान आपको मिल जाएगा, वह भी बहुत ही सस्ते और कम दामों में। इसलिए अगर आप कभी लखनऊ जाएं, तो हजरतगंज मार्केट जाना ना भूलें।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

5. जनपथ मार्केट-

दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट के बाद जनपथ मार्केट सबसे फेमस है, जहां पर लड़कियां, महिलाएं, कॉलेज स्टूडेंट्स और स्कूल के स्टूडेंट्स फैशन के सामान के साथ हैंडीक्राफ्ट बैग और हैंडलूम के सामान काफी सस्ते दामों पर खरीदते हैं। इसलिए अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर दिल्ली से बाहर रहते हैं तो दिल्ली में जनपथ की शॉपिंग को कभी भी मिस ना करें।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

6. पुलिस मार्केट-

अब आप सोच रहे होंगे कि पुलिस मार्केट कैसी मार्केट होगी। दरअसल, यह मार्केट मेघालय की कैपिटल शिलांग में है। यहां पर फैशन एडिक्ट लोग आंख मूंदकर शॉपिंग करते हैं। यह माउंटेन पर है। इसलिए यह आकर्षण का केंद्र भी है। यहां सभी पारंपरिक ड्रेस काफी अच्छे दामों में मिल जाती है।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

7. अंजना फ्लाई मार्केट-

अंजना फ्लाई मार्केट गोवा में स्थित है। यह मार्केट हर बुधवार को लगती है। यह मॉर्केट यहां पर काफी फेमस है इसलिए गोवा जाने वाला हर व्यक्ति एक बार इस मार्केट में जरूर जाता है।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

8. बापू बाजार मार्केट-

बापू बाजार मार्केट जयपुर में है। यहां घूमने आने वाले लोग इस मार्केट में काफी खरीददारी करते हैं। राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट, कॉटन, फैब्रिक आर्टिफिशियल ज्वैलरी यहां पर काफी फेमस हैं।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

9. लाड बाजार-

लाड बाजार हैदराबाद में है। यह यहां की सबसे फेमस मार्केट में से एक है,जो चार मीनार के पास वाले रोड पर लगती है। लाड बाजार लेडीज शॉपिंग के लिए बहुत ही फेमस मार्केट है। यहां पर आर्टिफिशियल डायमंड ज्वेलरी, इयररिंग बेहद कम दामों में उपलब्ध हैं।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

10. लॉ गार्डन मार्केट-

लॉ गार्डन मार्केट अहमदाबाद में है।  यह अहमदाबाद की सबसे फेमस और ब्यूटीफुल मार्केट मानी जाती है।  इसे नाईट मार्केट भी कहा जाता है, क्योंकि यह  अधिकतर रात के समय ही लगती है ।

स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स

ये है स्ट्रीट शॉपिंग मार्केट्स – कैसा लगा आपको अपने देश की इतनी सारी मार्केट के बारे में जानकर। आप भी सोच रहे होंगे कि हम यहां पर कई बार गए, लेकिन इन मार्केट्स में कभी नहीं गए। तो चलिए कोई बात नहीं देर आए दुरुस्त आए। हमने आपको इन मार्केट के बारे में बताया है। अगर आप भविष्य में कभी भी इन राज्यों में जाते हैं तो देश के इन मार्केट में अच्छी शॉपिंग करना ना भूलें।