ENG | HINDI

20 से 30 साल की उम्र में लड़कियों को हो जाते हैं ये सारे अनुभव !

20 से 30 साल की उम्र

20 से 30 साल की उम्र – उम्र एक ऐसी चीज़ है जिस पर किसी का बस नहीं चल पाता है।

आप, मैं या कोई भी बढ़ती उम्र को नहीं रोक सकता है और शायद यही हमारी जिंदगी का कड़वा सच भी है। जवानी जितनी ज्‍यादा खुशी और मन में तरंगें देती है बुढ़ापा देखकर उतना ही ज्‍यादा मन को दुख होता है।

20 से 30 साल की उम्र ऐसी होती है जो जीवन में सबसे ज्‍यादा खास और रोमांचक मानी जाती है। इसी दौरान हम करियर बनाते हैं, प्‍यार करते हैं और शादी करके सैटल भी होने की सोचते हैं। 20 के खत्‍म होने और 30 के शुरु होने के दरमियान ही लड़कियों को जिंदगी के बारे में कई तरह के एक्‍सपीरियंस हो जाते हैं। अगर आप इस उम्र से गुज़र रहीं हैं या आपकी ये उम्र खत्‍म या शुरु होने वाली है तो आपके लिए ये आर्टिकल बहुत काम आएगा।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि 20 की उम्र के पड़ाव के खत्‍म होते-होते लड़कियों को क्‍या एक्‍सपीरियंस हो जाते हैं।

20 से 30 साल की उम्र

१ – मर्दों को डेट करना

10 साल के इस लंबे समय में लड़कियों की लाइफ में कई मर्द आते हैं। किसी को वो डेट करती हैं तो किसी को मन ही मन पसंद करती हैं। इस दौरान कई बार दिल भी टूटता है और प्‍यार से जिंदगी रंगीन भी लगती है। अगर दिल टूटे तो लड़कियां और भी ज्‍यादा मजबूत बन जाती है। इस स्‍टेज पर दिल तोड़ने और दिल के टूटने का अच्‍छा एक्‍सपीरियंस हो जाता है।

२ – डिप्रेशन से लड़ना

इस उम्र में कभी करियर की चिंता रहती है तो कभी अच्‍छा जीवनसाथी ना मिलने की वजह से मन बेचैन रहता है। इस समय इतनी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कि महिलाएं दिमागी रूप ये सशक्‍त हो जाती हैं। शायद इसी को मैच्‍योरिटी कहते हैं।

३ – ड्रिंक करना

दोस्‍तों के साथ पार्टी करना और ऑफिस की पार्टिंया अटेंड करना, इस उम्र में आम बात होती है। नई दुनिया रंगीन सी लगती है और इसमें आप कई तरह की नई चीज़ें भी सीखते हैं। ऐसे में लड़कियां भी दोस्‍तों के साथ चिल करते हुए ड्रिंक करना सीख ही जाती हैं।

४ – आजादी की चाहत

20 की उम्र से पहले दिमाग सपनों के पंख लगाए घूमता है लेकिन 20 से 30 की उम्र के बीच पता चलता है कि महिलाओं की जिंदगी उतनी आसान नहीं है जितनी लगती है। इस दौरान लड़कियों को अहसास हो जाता है कि महिलाएं, पुरुषों जितनी स्‍वतंत्र नहीं हैं और ऐसे में उनका मन आजादी के लिए छटपटाने लगता है जबकि मैच्‍योर होने के साथ-साथ उन्‍हें सब चीज़ें समझ भी आने लगती हैं।

५ – शादी का फैसला

20 से 30 साल की उम्र – आधी से ज्‍यादा लड़कियों की 30 की उम्र से पहले ही शादी हो जाती है और ये कहना गलत नहीं होगा कि शादी के बाद तो लड़कियों को कई तरह के एक्‍सपीरियंस हो जाते हैं। नए लोगों में जाना, उनके साथ रहना और उनके साथ एडजस्‍ट करना कोई आसान बात नहीं है। नए परिवार और लोगों को अपनाने में लड़कियां बहुत कुछ सीख जाती हैं।

20 से 30 साल की उम्र – अब आप खुद ही अपनी जिंदगी को देखिए और जानिए कि क्‍या आपने अब तक ये एक्‍सपीरियंस किए हैं ?