विशेष

श्रीराम के अनुसार जो पराई स्त्री पर बुरी नज़र रखता है उसे मिलती है ऐसी सजा!

पराई स्त्री पर बुरी नज़र – हमारे धर्मग्रंथो और पुराणों में ऐसी कई बातें बताई गई है जो आज के समय में भी चरितार्थ होती है।

आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी बताने जा रहे है जिसमें किसी पराई स्त्री पर बुरी नज़र रखने के परिणामों के बारे में बताया गया है।

तो आइये जानते है पराई स्त्री पर बुरी नज़र डालने से क्या होता है –

पराई स्त्री पर बुरी नज़र –

रामायण में बालि के बारे में बताया गया है, कहा जाता है कि बालि में इतना बल था कि उसे युद्ध में हराना नामुमकिन था। उसने रावण जैसे योद्धा को भी बुरी तरह हरा दिया था। बालि को कभी भी आमने-सामने की लड़ाई में हराया नहीं जा सकता था क्योंकि उसे ऐसा वरदान था।

लेकिन भगवान राम ने उसे छिपकर तीर मारा था और तीर लगते ही वो जमीन पर गिर गया था।

तीर मारने के बाद भगवान राम बालि के पास पहुँचे बालि ने भगवान राम को कहा कि आप धर्म की रक्षा करते है तो फिर आपने मुझे इस प्रकार क्यों मारा। इस सवाल के जबाव में श्रीराम ने कहा “अनुज बधु भगिनी सूत नारी, सुनु सठ कन्या सम ए चारी। इन्हहि कुदृष्टि बिलोकई जोई, ताहि बंधे कछु पाप न होई।।“

इसका अर्थ होता है किसी के भी छोटे भाई की पत्नी, बहन, पुत्र की पत्नी और पुत्री ये सब सामान होती है।

जो कोई भी इन पर बुरी नज़र डालता है अगर ऐसे लोगों को मारा जाता है तो उसमें कोई बुराई नहीं है। भगवान राम ने आगे कहा कि बालि तूने अपने भाई सुग्रीव की पत्नी पर बुरी नज़र रखी और सुग्रीव को मारना चाहा। यही कारण था कि तुझे बाण मारा गया। श्रीराम का ये जबाव सुनकर बालि शांत हो गया और अपने पापों की क्षमा याचना करते हुए उसने प्राण त्याग दिए।

इसी प्रकार किसी पराई स्त्री पर बुरी नज़र रखने वाले का अंत में परिणाम यही होता है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago