बॉलीवुड

सिर्फ 20 दिन की शादी में 19 साल लग गए तलाक लेने में !

तिरुमूर्ति रामकृष्णन और सुभाषिनी बाला – हाल ही में शादी से जुड़ा एक अजीब किस्‍सा सुनने में आया है।

खबर है कि एक पति-पत्‍नी को अपनी 20 दिन की शादी तोड़ने में 19 साल का समय लग गया। पति तिरुमूर्ति रामकृष्णन और सुभाषिनी बाला की शादी 19 साल पहले 1998 में हुई थी।

परंपरा  के अनुसार मंदिरों के दर्शन किए बिना तिरुमूर्ति रामकृष्णन और सुभाषिनी बाला शारीरिक संबंध नहीं बना सकते थे इसलिए शादी के कुछ दिनों बाद ये जोड़ा मंदिरों के दर्शन के लिए निकला था। दर्शन करते समय उन्हें दिल्ली पुलिस ने पकड लिया। सुभाषिनी पर पैसों की हेराफेरी का इलजाम था। इसके बाद पुलिस उन दोनों को दिल्ली आई। यहां ना केवल सुभाषिनी से पूछताछ हुई बल्कि रामकृष्णन से भी कई सवाल पूछे गए।

इस वाक्ये के बाद ही रामकुष्ण ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए केस फाइल कर दिया। सुभाषिनी की वजह से पुलिस रामकृष्णन से भी बार-बार सवाल करने घर आ जाती थी जिससे उनकी समाज में काफी बदनामी हो रही थी। इस वजह से रामकृष्‍णन ने सुभाषिनी से तलाक की अर्जी डाल दी। रामकृष्णन ने अपनी पत्नी पर ये इलजाम भी लगाया कि उसने शादी से पहले उनसे काफी बातें छिपाई थीं। 

जबकि सुभाषिनी की मानें तो उन्हें फसाया जा रहा है। सुभाषिनी ने कोर्ट में अपने पति पर आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके साथ मंदिर के दर्शन करने से पहले ही शारीरिक सम्बंध बनाए थे जिसके कारण वह प्रेग्‍नेंट भी हो गई थी।

ये केस इंडियन जुडिशियल कोर्ट में 19 साल तक चला था।

इस केस को देखकर भारतीय न्‍यास व्‍यवस्‍था और उसकी बदहाली का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

अगर इन दोनों को समय पर ही तलाक मिल गया होता तो तिरुमूर्ति रामकृष्णन और सुभाषिनी बाला अपनी जिंदगी एक नए सिरे से शुरु कर किसी और से भी शादी कर सकते थे।

लेकिन भारतीय न्‍याय व्‍यवस्‍था ने तिरुमूर्ति रामकृष्णन और सुभाषिनी बाला की जिंदगी ही बर्बाद कर दी।

Namrata Shastri

Share
Published by
Namrata Shastri

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago