यात्रा और खान-पान

ऐसी जगहें जहाँ आप आधी रात में भी जा सकते हैं खाने के लिए

दिल्ली की रेस्टोरेंट जो रात भर खुली रहती है – कई बार ऐसा होता होगा कि आपको दस बजे के बाद भूख लगी हो और घर में कुछ बनाने को ना हो। तो क्या करते हैं आप?

मेरे साथ तो ऐसा हमेशा होता है और अच्छा है कि मैं अभी दिल्ली में हूं। क्योंकि छोटे शहरों में सच में आधी रात में खाने के लिए कुछ नहीं मिलता। एक बार मैं भिलाई में थी और 10 बजे के बाद हम (मैं और मेरी दोस्त) जब खाने के लिए निकले तो सूकुछ बंद हो चुका था। यहां तक की रेलवे स्टेशन में भी कुछ खाने के लिए कुछ नहीं था। खैर वो भिलाई की बात थी और मैं अभी दिल्ली में हूं और दिल्ली में ऐसी समस्या नहीं है। क्योंकि यहां दिल्ली की रेस्टोरेंट जो रात भर खुली रहती है – कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां मैं आधी रात में भी खाने के लिए जा सकती हूं।

दिल्ली की रेस्टोरेंट जो रात भर खुली रहती है –

1) मूलचंद पराठा वाला –

आप मूलचंद मेट्रो स्टेशन उतरिए और वहां किसी से भी पूछकर मूलचंद पराठा वाला के पास चले जाइए। यहां आपको सबसे स्वादिष्ट हर तरह की वेरायटी के पराठे मिलेंगे । आप यहां अपने दोस्तों के साथ आधी रात में भी जा सकते हैं या सुबह 4 बजे भी। यहां की सबसे अच्छी खासियत है कि यहां हर तरह के परांठे मिलते हैं। यहां तक कि ये चिकन परांठे भी बनाता है। पनीर परांठा, सोया परांठा, मटर परांठा, गोभी का परांठा, अंडा का परांठा … आपको किसी भी तरह का परांठा खाने का मन हो तो मूलचंद परांठा जाएं या यहां ऑर्डर करें। यहां के परांठे खाकर आप निराश नहीं होंगे।

2) निजामुद्दीन करीम-

प्योर नॉन वेजेटेरियन के लिए दिल्ली में कहीं स्वर्ग है तो यहीं है यहीं है… और यहीं है। यहां के नहारी, पाये और सींक कबाव पूरे दिल्ली में प्रसिद्ध है। यहां की खासियतहै कि यहां वेजेटेरियन लोगों के लिए खाना मिलता है। वेजेटेरियन भी यहां आ सकते हैं और मजे से पनीर और मशरुम टिक्का का मजा ले सकते हैं। यहां खाना खाने के बाद आप यहां के मसालों का स्वाद जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे। तो बेझिझक घूमते-घूमते निजामुद्दीन आएं और यहां के करीम से खाना खाकर घर को जाएं।

3) आंटी के मोमोज़-

अगर दुनिया में कहीं भी अच्छे मोमोज़ मिलते हैं तो इस आंटी के पास। दिल्ली में मोमोज़ तो हर जगह मिलेंगे, लेकिन लाजपत नगर में आंटी के मोमज़ दिल्ली के यूथ की पहली पसंद है। एक डोलमा नाम की महिला यहां गर्म गर्म मोमज़ बनाती है और बेचती है जिसका स्वाद आपने नहीं चखा तो कुछ भी नहीं चखा। चटनी तो यहां की खासियत है।

4) दिल्ली हाट-

आपको खानी है बिरयानी और आपके दोस्त को मन है राजस्थानी थाली खाने का तो जाएं दिल्ली हाट। जहां हर तरह का खाना मिलता है। दिल्ली में खाने के जन्नत के नाम से प्रसिद्ध दिल्ली हाट। जहां आपको मिलेगा हर तरह का खाना। यहां तक की लक्षदीप का सी फुड भी यहां खा सकते हैं।

5) अलबेक का शोरमा-

अगर आपके पॉकेट में थोड़े ज्यादा पैसे हैं और खाना है आपको जिंदगी का सबसे लजीज शोरमा तो पकड़ ले न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी के अलबेक का रास्ता। अलबेक का शोरमा एक बार खाएंगे तो दोबारा यहां जरूर आएंगे। या फिर आप ऑर्डर भी करा सकते हैं।अलबेकका पूरा फुड चेन है। तो आप कहीं भी इसे खाने जा सकते हैं।

6) बाबू राम देवी दयाल परांठे वाला-

चांदनी चौक की पुरानी दुकानों में से एक बाबू राम देवी परांठा वाला शाकाहारियों की मनपसंद फूडी जगह है। यहां लगभग हर तरह के पराठे आपको मिलेंगे। यह पूरी दिल्ली में अपनी फास्ट और अच्छी सर्विस के लिए लोगों के बीच जाना जाता है। वैसे अघर रात को चांदिनी चौर नहीं घूमा तो फिर क्या घूमा। एख बार रात को चांदिनी चौक घूमने जाएं अगर भूख लगी है तो और दिल्ली की अंधेरी गलियों का मजा लें।

7) बटला हाउस –

बटला हाउस की बिरयानी, सबसे किफायती और टेस्टी। दोस्तों को पार्टी देनी है तो यहां से किलों के अनुसार बिरयानी पैक कराइए और दोस्तों के सामने परोस दीजिए। यकीन मानिए आपके दोस्त यहां की बिरयानी खाकर खुश हो जाएंगे। आप यहां जाकर भी खा सकते हैं।

ये है वो दिल्ली की रेस्टोरेंट जो रात भर खुली रहती है – तो अब आप जान गए हैं कि आधी रात में भूख लगे तो कहां जाना है या कहां से अॉर्डर करना है। ये सब वे जगहें हैं जहाँ आप सस्ते में टेस्टी और पेट भर खाना खा सकते हैं।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago