ENG | HINDI

कुत्ते की इन खतरनाक नसलों के बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

कुत्तों की नस्लें

कुत्तों की नस्लें – कुत्ते को यूं तो बहुत शांत और वफादार जानवर के रूप में देखा जाता है, इंसान और कुत्ते के बीच की दोस्ती के भी कईं किस्से मशहूर हैं।

कुत्ते की गिनती सबसे वफादार जानवरों में की जाती है। आप शायद इस बात से अनजान होगे कि कुत्ता वो पहला जानवर है जिसे इंसानों ने  घर में पालना शुरू किया था।

लेकिन आज हम आपको कुत्तों की नस्लें बताने जा रहे हैं जिनसे आपका नहीं, बल्कि हर किसी का डरना लाज़मी है। जी हां, इस सूची में सबसे ख़तरनाक कुत्तों की नस्लें शामिल हैं, जिन्हें पालने से पहले लोग भी दो बार सोचते हैं।

आइए जानते हैं इन कुत्तों की नस्लें –

1-Chow Chow

देखने में भोले लगने वाले इस कुत्ते पर आपको पहली ही नज़र में प्यार आ गया होगा लेकिन जनाब जरा होशियार हो जाइए क्योकि अगर आपने इन जनाब के बिना मन के इन्हे छू लिया या फिर इन्हे गलत तरीके से पकड़ लिया तो ये आपको भारी पड़ सकता है। ये जनाब अपने गुस्सैल रवैये की वजह से जाने जाते हैं।

2-Presa Canario

इन जनाब से तो दूर रहने में ही भलाई है क्योकि इनका हमला आपके शरीर को बेहद नुकसान पहुंचा सकता है, शुरुआती दौर में इसको शिकार और युद्ध के लिए प्रशिक्षित किया जाता था। इनका निडर रवैया और बेमिसाल ताकत ही इनकी पहचान है।

कुत्तों की नस्लें

3-  Great Dane

Great Dane के नाम सबसे लंबे होने का विश्व रिकॉर्ड है। आमतौर पर ये खूंखार रवैया नहीं अपनाते हैं लेकिन कब इनका शांत नेचर, खतरनाक हो जाए ये कहा भी नहीं जा सकता। इनकी कद काठी को देखकर सभी इनसे घबराते हैं लेकिन आपको बता दें कि  Great Dane  नए लोगों और नईं जगह से घबराते हैं।

कुत्तों की नस्लें

4- Tosa Inu

ये मुख्यत जापान में पाया जाता है, इसे अगर आप पालतू  कुत्ते के तौर पर ना देखे तो ही आपके लिए अच्छा होगा क्योकि ये एक लड़ाकू कुत्ता है। आज भी दुनिया में कई जगह आप इनकी लड़ाई देख सकते हैं। इनके खतरनाक होने की वजह से ही दुनिया में कईं जगह ये बैन है।

कुत्तों की नस्लें

5- Fila Brasileiro

कुत्तों की ये प्रजाति अपने मस्तामौला, मनमौजी और गुस्सैल रवैये के लिए जानी जाती है। ये भी कईं देशों में बैन हैं। इन्हे घर पर पालना मुसीबत को न्यौता देने जैसा ही है क्योकि इन्हे केवल कोई प्रशिक्षित व्यक्ति ही संभाल सकता है।

कुत्तों की नस्लें

  1. Wolf Hybrid

भेड़िये और कुत्ते का हाइब्रिड होने के चलते इन्हे पालतू जानवरों की श्रेणी में नहीं गिना जा सकता क्योकि इनमें जंगली लक्षण भी होते हैं। इनसे भी दूर रहने में ही भलाई है।

कुत्तों की नस्लें

7- American Pit Bull Terrier

ये सबसे अधिक दूसरे जानवरों और लोगों पर हमला करने के लिए कुख्यात है। इसे गलती से भी डराने या फिर भड़काने की कोशिश ना करें क्योकि ऐसा करने से आपके साथ जो हो सकता है, इसके ज़िम्मेदार आप खुद ही है।

कुत्तों की नस्लें

8- Rottweiler

अगर आप इसे पालने के बारे में सोच रहे हैं तो आप मुसीबत को न्यौता दे रहे हैं क्योकि ये कईं लोगों को घायल कर चुका है। ऐसे में इसे घर में पालना बहुत ही रिस्की है। फिर भी अगर आप इसे पालना चाहते हैं तो पहले किसी से उचित प्रशिक्षण दिलवा दे, वरना परेशानी आपको ही होगी।

कुत्तों की नस्लें

ये है कुत्तों की नस्लें – ये कुत्तों की वो नस्ले थी जो बेहद ही खतरनाक हैं और जिन्हे घर में ना पालने में ही भलाई है। खैर, कुत्तों की बहुत ही प्यारी और क्यूट प्रजातियां भी उपलब्ध है तो ऐसे में इन्हे पालकर रिस्क क्यों लेना