धर्म और भाग्य

वे क्रिकेटर्स जिन्होंने किया अपना धर्म परिवर्तन

क्रिकेटर्स का धर्म परिवर्तन – इंडिया में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है जिसका भगवान सचिन तेंदुलकर को माना जाता है।

खैर ये तो इंडिया की बात हुई। लेकिन आज इंडिया और क्रिकेट की बात नहीं, उन क्रिकेटर्स की बात करेंगे जिन्होंने अपना धर्म बदला है। दुनिया में ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिन्होंने क्रिकेट खेलने के दौरान अपना धर्म परिवर्तन किया था।

इन क्रिकेटर्स में पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, इंगलैंड जैसे देशों के क्रिकेटर्स का नाम शामिल है। यहां तक की एक इंडियन क्रिकेटर का भी नाम सामिल है जिसने प्यार के कारण अपना धर्म परिवर्तन किया था।

क्रिकेटर्स का धर्म परिवर्तन –

युसुफ योहाना

ये पाकिस्तान के एकमात्र क्रिस्चियन क्रिकेटर थे। पाकिस्तान टीम के लिए खेलने के दौरान योहाना ने साल 2005-2006 में अपना क्रिस्चियन धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने का फैसला किया। जिसके बाद इन्होंने अपना धर्म बदल लिया और अपना नाम मोहम्मद युसुफ रख लिया। इस्लाम अपनाने से पहले योहना हमेशा अपने गले में क्रॉस का लॉकेट पहनते थे। लेकिन इस्लाम अपनाने के बाद उन्होंने ये लॉकेट उतार दिया औऱ पूरी सिद्दत से धर्म के हर उसूलों को पालन किया। इन्होंने दाढ़ी भी बढ़ाई। योहाना की पत्नी तानिया ने भी अपना धर्म बदलकर फातिमा कर लिया।

वायने पार्नेल

ये दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खलते हैं और इन्होंने 30, जुलाई 2011 को इस्लाम धर्म को अपना लिया। ये दुनिया के सबसे कम उम्र के धर्म बदलवाने वाले क्रिकेटर हैं। इन्होंने केवल 22 साल की उम्र में अपना धर्म परिवर्तिन करा लिया। इन्होंने धर्म बदलने के बाद अपना नाम वायने वलीद पार्नेल रख लिया। इनके धर्म परिवर्तन को लेकर कहा जाता है कि इन्हें इनके दोस्तों ने इस्लाम धर्म स्वीकारने के लिए उकसाया। वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम के मैनेजर मोहम्मद मोसाजी ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है।

सूरज रणदीव

श्रीलंकाई टीम की तरफ से खेलेन वाले दाहिने हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज सूरज रणदीव ने मुस्लिम धर्म को छोड़ कर बौद्ध धर्म अपनाया। बहुत कम लोगों को मालूम है कि इनका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था। लेकिन इन्होंने बाद में बौद्ध धर्म अपना लिया। सूरज के बौद्ध धर्म को स्वीकार कर लेने के बाद साल 2010 में इन्होंने अपना नाम बदल कर सूरज रणदीव रखा। इसी नाम से इन्हें पूरी दुनिया जानती है।

तिलकरत्ने दिलशान

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार तिलकरत्ने दिलशान का नाम भी धर्म बदलने में शामिल है। इनका भी जन्म एक मुस्लिम फैमिली में हुआ था। 16 साल की उम्र में दिलशान ने बौद्ध धर्म अपनाने का निर्णय लिया और तब से ये तिलकरत्ने दिलशान बन गए। बौद्ध बनने से पहले इनका नाम तुवान मुहम्मद दिलशान था।

कृपाल सिंह

धर्म बदलने वाले क्रिकेटर्स की लिस्टम में एक इंडियन क्रिकेटर का नाम भी जुड़ा हुआ है। इंडियन क्रिकेटर कृपाल सिंह ने भारत की ओर से 14 टेस्ट मैच खेलें हैं। खेलने के दौरान इन्हें एक क्रिस्चियन लड़की से प्यार हो गया था जिससे उन्होंने बाद में शादी कर ली। शादी के बाद इन्होंने अपना सिख धर्म छोड़ दिया और क्रिस्चियनिटी को अपना लिया। धर्म परिवर्तन को बावजूद वह दोनों धर्मों को मानते रहे।

क्रिकेटर्स का धर्म परिवर्तन – तो ये हैं वे क्रिकेटर्स जिन्होंने अपने-अपने निजी कारणों से अपना धर्म परिवर्तन किया। लेकिन फिर भी वे अपने क्रिकेट के धर्म को मानते रहे और इनके धर्म बदलने के फैसले से इनके दोस्तों और इनके परिवार वालों को भी कोई समस्या नहीं हुई। ये होती है इंसानियत।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago