ENG | HINDI

इन क्रिकेटर्स की कमाई से ज्यादा इनके खर्च करने के तरीके आपको हैरान कर देंगे

क्रिकेटर्स के खर्चे

क्रिकेटर्स के खर्चे  – आज हम बात करेंगे इंडियन क्रिकेट की …

जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। वैसे तो इंडियन क्रिकेट विषय थोड़ा सब्जेकिट्व है। मतलब कि इसे हर कोई अपनी नजर से देखता है। इसलिए आज का हमने अपना सब्जेक्ट चुना है इन क्रिकेटर्स के खर्च करने के अंदाज की।

सैलेरी की बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये अच्छे मैनर्स नहीं है। वैसे भी इनकी सैलरी हर किसी को मालूम है। अगर नहीं मालूम है तो आपको बता देते हैं कि बीसीसीआई क्रिकेटर्स को तीन स्लैब में बांटकर सैलरी देता है। ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C।

ग्रेड A:
इस स्लैब में आने वाले खिलाड़ियों को एक साल में 2 करोड़ रूपये की सैलरी देती है। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को 1 टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख, 1 वनडे खेलने के लिए 6 लाख और एक T20I मैच खेलने के लिए 3 लाख की सैलरी दी जाती है।
इस स्लैब में महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रविचन्द्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय को मिलाकर 7 खिलाड़ी शामिल हैं।

ग्रेड B:
इस स्लैब में आने वाले खिलाड़ियों को सलाना 1 करोड़ रूपये की सैलरी दी जाती है। इसके अलावा इन खिलाड़ियों को 1 टेस्ट मैच खेलने के लिए 6 लाख, 1 वनडे खेलने के लिए 6 लाख और एक T20I मैच खेलने के लिए 3 लाख की राशि दी जाती है।
इस स्लैब में 9 खिलाड़ियों को रखा गया है।

ग्रेड C:
लास्ट ग्रेड में आने वाले खिलाड़ियों को सलाना 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। इन्हें अन्य फॉर्मेट्स में खेलने के लिए B ग्रेड के खिलाड़ियों की तरह पैसे मिलते हैं।

क्रिकेटर्स के खर्चे  –  क्रिकेटर्स के खर्च करने के तरीके
अब बात करते हैं क्रिकेटर्स के खर्च करने के तरीकों के बारे में। क्योंकि इनकी सैलेरी ही अट्रेक्टिव नहीं है। क्रिकेटर्स के खर्चे – इनके खर्च करने का तरीका भी शानदार है।

विराट कोहली
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के स्टाइल का तो हर कोई दीवाना है। ये जितने एक्टिव क्रिकेट के मैदान में हैं उतने ही स्टाइलिश अपने लाइफ में है। इसके अलावा इन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। विराट ने हाल ही में ऑडी R8 V10 खरीदी है, जिसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपए है, इसके अलावा उनके पास और चार लग्जरी कारें है। विराट का खुद का बिजनेस भी है। उनके पास मुंबई में 34 करोड़ रुपए का लग्जरी घर भी है। अभी इन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुंबई में एक और घर खरीदा है। विराट की कमाई लगभग 24.9 मिलियन है।

महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय वनडे टीम के पूर्व कप्तान धोनी की गिनती महंगे क्रिकेटर्स में होती है। इन्हें महंगी बाइक्स का शौक है। इनके पास फेरारी 599 GTO है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। धोनी ने अपना ज्यादातर पैसा बिजनेस में भी लगाया है। इन्होंने अपनी फिल्म के लिए भी इंवेस्ट किया था। इनकी कुल कमाई 28.7 मिलियन है।

सच्चिन तेंदुलकर
सच्चिन करीब 115 मिलियन के मालिक हैं। भले ही सच्चिन अब खेलते नहीं हो लेकिन वे आज भी विज्ञापन की दुनिया से खूब पैसा बटोर रहे हैं। वहीं सचिन ने खुद की फुटबॉल टीम खरीदी है और आईपीएल से भी अच्छा पैसा कमा रहे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ करीब 12 करोड़ डॉलर है। सचिन के पास कई महंगी कारें और घड़ियां हैं। सचिन की कारों में फेरारी 360 मोडेना, निसान GT-R, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें शामिल हैं।

युवराज सिंह
युवराज सिंह भले ही क्रिकेट के मैदान में उतने एक्टिव ना हो लेकिन इनका खुद का कपड़ों का एक ब्रॉड है। साथ ही वो चैरिटी भी करते हैं। युवराज के पास खुद की लोम्बार्गिनी Murciélago है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है। युवी की कमाई आईपीएल से होती है और वे लगभग 240 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

ये है क्रिकेटर्स के खर्चे  – देखा किसी के पास बीएमडब्ल्यू है तो किसी के पास लोम्बार्गिनी Murciélago… जिनके नाम भी हम अच्छे से नहीं बोल पाते हैं। ऐसी लाइफस्टाइल जीने के लिए बहुत पैसा चाहिए जो सिर्फ इन सेलीब्रिटिज के पास है। हम तो केवल इनके बारे में बात कर सकते हैं।