विशेष

यह है चुड़ैल माता का मंदिर ! साड़ियों और श्रृंगार के चढ़ावे से खुश होती हैं माता !

आपने देवी मां के कई प्रसिद्ध मंदिरों और उनकी गाथा के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने किसी चुडैल माता के मंदिर की कोई गाथा सुनी है?

शायद नहीं ! लेकिन यह सच है !

गुजरात में खेड़ा ज़िले के मेहमदाबाद तहसील में मौजूद है चुड़ैल माता का मंदिर, जो अनोखा है.

2010 में बना चुड़ैल माता का मंदिर

दरअसल इस तहसील में नेनपुर चौकड़ी रोड़ से नेनपुर गांव की ओर जानेवाले रास्ते में अनेकों साड़ियां पेड़ों पर लटकती हुई नज़र आती हैं.

कहा जाता है कि पहले इस रास्ते पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते थे, लगातार हो रहे इन हादसों को भूत-प्रेत से जोड़कर देखा जाने लगा. जिसके बाद गांववालों ने चुड़ैल माता का मंदिर बनवाने का फैसला किया.

साल 2010 में यहां चुड़ैल माता के मंदिर की स्थापना की गई. जिसमें पांच ईंट और श्रृंगार का सामान रखकर एक छोटी सी देरी बनाई गई. मंदिर बनने के बाद से इस सड़क पर होनेवाले हादसों का सिलसिला बिल्कुल थम सा गया है.

साड़ियां और श्रृंगार का चढ़ावा

जब इस मंदिर को बनवाया गया था, तब  से लेकर ज्यादातर लोग हादसों से बचने के लिए चुड़ैल माता को साड़ियां और श्रृंगार अर्पित करते हैं. मान्यता है लोगों के इस चढ़ावे से चुड़ैल माता खुश होती हैं और गांव के लोगों की हादसों से रक्षा करती हैं.

इतना ही नहीं अब तो लोग अपनी किसी भी तरह की समस्या का निवारण करने के लिए माता को साड़ी और श्रृंगार चढ़ाते हैं. इसके लिए दूर-दराज़ से लोग चुड़ैल माता के दरबार में अपनी फरियाद लेकर आने लगे हैं.

मंदिर में लगती है भक्तों की भीड़

मंदिर बनने के बाद जब से हादसों का सिलसिला थमा है, चुड़ैल माता की महिमा की गाथा हर तरफ फैलने लगी है.

यही वजह है कि रविवार के दिन माता के इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. जिससे मंदिर के बाहर ठेले पर पूजा का सामान बेचनेवालों की चांदी हो गई है.

माता पर भक्तों की अपार श्रद्धा

गांव के लोगों ने हादसों को रोकने के लिए चुड़ैल माता का मंदिर बनवाया था, लेकिन माता गांव के लोगों पर इतनी मेहरबान हैं  कि वो न सिर्फ हादसों से रक्षा करती हैं बल्कि उनकी अन्य समस्याओं को भी दूर कर देती है.

माता पर लोगों की आस्था उन्हें माता के दरबार तक ले आती है. अपनी समस्याओं के निवारण के लिए लोग यहां साड़ियां लेकर आते हैं और उन्हें पेड़ों पर लटका कर चले जाते हैं.

बढ़ रही है चढ़ावे में साड़ियों की संख्या

लोगों का कहना है कि चुड़ैल माता का मंदिर भूत योनि में से बनाया गया है. इसलिए माता को अर्पित की गई साड़ियां या फिर किसी और चीज़ का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इसलिए साड़ियों को लोग पेड़ पर लटका कर चले जाते हैं.

यहां फिलहाल पैंतीस हज़ार से भी ज्यादा साड़ियां पेड़ पर लटक रही है और इसकी संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है.

बहरहाल अब आप इसे यहां के लोगों का अंधविश्वास कहें या फिर माता का चमत्कार, लेकिन हकीकत तो यह है कि चुड़ैल माता का मंदिर बनने के बाद इस रास्ते से गुज़रनेवाला हर शख्स खुद को सुरक्षित महसूस करता है.

Anita Ram

Share
Published by
Anita Ram

Recent Posts

क्या मरने के बाद जब आत्मा स्वर्ग या नरक जाती है तो वह पल हमें याद रहते हैं?

सवाल बेहद पेचीदा है इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक रूप से तो व्यक्ति को तभी…

6 years ago

कोरोना वायरस: क्या है कोरोना, कैसे फैलता है यह और कैसे कोरोना वायरस से बचना है, सब कुछ है इस एक आर्टिकल में

दुनिया भर के देश इस समय कोरोना वायरस के चलते दहशत में हैं. कोरोनावायरस से…

6 years ago

दिल्ली में दंगे हुए तो यह धर्म पूरी तरह से हो जायेगा खत्म, नहीं रहेगा इसका इतिहास में भी नाम

दिल्ली के अंदर कई सालों के बाद इस तरीके के दंगे भड़के कि जिनके अंदर…

6 years ago

दिल्ली हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन आप के नेताओं से क्या बात कर रहा था, हकीकत आपको हैरान कर देगी

दिल्ली में हुए दंगों के अंदर जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर…

6 years ago

फांसी से पहले निर्भया के दोषियों ने खाने में क्या माँगा है जरूर पढ़िए

निर्भया केस में फंसे हुए तीनों अपराधियों की फांसी 3 मार्च को सुबह-सुबह हो सकती…

6 years ago

निर्भया केस: पवन जल्लाद दोषियों को फांसी देने जेल आया, कल इतने बजे का समय हुआ पक्का 

निर्भया केस में दोषियों को फांसी देना अब 3 मार्च को पक्का नजर आ रहा…

6 years ago