ENG | HINDI

कर्ज नहीं यादें चाहते हैं? आपके लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशंस

हनीमून डेस्टिनेशंस

हनीमून डेस्टिनेशंस – यह बिल्कुल सच बात है कि हनीमून का टाइम कपल्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

इस दौरान उन्हें एक-दूसरे को समझने का और एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिल जाता है। साथ ही इसे नई जिम्मेदारियों में पड़ने से पहले एक वार्मअप सेशन की तरह भी देखा जा सकता है।

मगर शादी की तरह ही हनीमून का खर्च भी लाखों में पहुंच सकता है। वैसे भी अधिकतर कपल इंडिया के बाहर हनीमून पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में किसी से उधार या ट्रेवल लोन लेना पड़ता है और अगले कुछ महीने उसकी भरपाई में बीत जाते हैं।

हनीमून पर जाने का खास मकसद तो यादें बनाना ही होता है। जरूरी नहीं है कि किसी फेमस या महंगी जगह जाकर ही यादें बनाई जाएं।

आज हम कुछ बेहद खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशंस की बात करेंगे, जहां आप 1 लाख रुपए से कम या इससे थोड़े ज्यादा खर्च में घूमकर आ सकते हैं। यदि आप कर्ज नहीं यादें चाहते हैं तो आपको इन हनीमून डेस्टिनेशंस पर जरूर गौर फरमाना चाहिए।

हनीमून डेस्टिनेशंस –

  1. बाली, इंडोनेशिया

हनीमून डेस्टिनेशंस

एशिया में घूमने के हिसाब से बाली सबसे किफायती डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां रेतीले बीचों पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। आप लक्ज़री रिसॉर्ट्स में मजे कर सकते हैं। साथ ही पैरासेलिंग व एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। बाली में आपको कई भव्य मंदिरों के दर्शन करने भी मिल जाएंगे।

  1. वियतनाम

हनीमून डेस्टिनेशंस

आपने हनीमून डेस्टिनेशंस में वियतनाम का नाम नहीं सुना होगा। मगर सच बताएं तो लव बर्ड्स के लिए वियतनाम जन्नत की तरह है। यहां शानदार बीच पर अपने पार्टनर का हाथ थामकर घूमने और सूर्यास्त को निहारने का अनुभव बहुत खास रहेगा।

  1. फ़िलीपीन्स

हनीमून डेस्टिनेशंस

फ़िलीपीन्स 7,107 आइलैंड से बना हुआ है और यहां आपको कई सारे रोमांटिक स्पॉट्स देखने को मिलेंगे। यहां सैंडी और एक्सॉटिक बीचों पर पानी बिल्कुल क्रिस्टल क्लियर होता है। कपल्स स्कूबा डाइविंग, काइट बोर्डिंग व क्लिफ डाइविंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसके अलावा मनीला की खूबसूरत स्पेनिश कॉलोनीज भी देख सकते हैं।

  1. कंबोडिया

हनीमून डेस्टिनेशंस

इंडिया के बाहर कम बजट में घूमना चाहते हैं तो कंबोडिया एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां आपको रुकने के लिए लक्ज़रीयस रिसॉर्ट्स मिलेंगे। यहां सिर्फ बीचेस नहीं बल्कि आप लॉन्ग ड्राइव का मजा भी ले सकते हैं। यहां का सी फ़ूड भी लाजवाब है।

  1. थाईलैंड

हनीमून डेस्टिनेशंस

जो कपल्स अपने हनीमून पर 1 लाख रुपए से कम खर्च करना चाहते हैं, उनके लिए थाईलैंड परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आप खासतौर से थाई कपल स्पा का आंनद ले सकते हैं। यहां शानदार शॉपिंग स्पॉट्स व डाइनिंग रिसॉर्ट्स भी हैं। यहां के रोमांटिक बीचों पर अपने पार्टनर के साथ अंतरंग पलों का मजा भी उठाया जा सकता है।

  1. भूटान

हनीमून डेस्टिनेशंस

यदि आप दोनों को ऐतिहासिक धरोहरें देखना पसंद है तो आपको भूटान जरूर जाना चाहिए। यहां 7वीं सदी के मंदिर व 17वीं सदी के किले जैसी कई पुरानी व खूबसूरत धरोहरें मौजूद हैं। यहां की खूबसूरत वादियों में आप बाइकराइडिंग के मजे भी ले सकते हैं।

  1. श्रीलंका

हनीमून डेस्टिनेशंस

यदि श्रीलंका को आप अभी तक इंडिया के मैप में ही देखते आ रहे थे तो आपके पास यहां अपना हनीमून मनाने का मौका है। यहां आप गुफाओं की खूबसूरती को निहारने के साथ ही हाथी पर बैठकर जंगल सफारी कर सकते हैं। यहां कई रोमांटिक लोकेशंस आपको करीब लाने का काम करेंगी।

ये है सस्ते हनीमून डेस्टिनेशंस -आजकल तो कई कंपनियां ऑनलाइन ट्रेवल सर्विस मुहैया करवाती हैं। आप अपने लिए इनमें से बेस्ट डेस्टिनेशन का चुनाव करके अलग-अलग पैकेज के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। थोड़ी सी प्लानिंग से आपका पूरा टूर लाजवाब हो जाएगा।