ENG | HINDI

क्रिकेट के सभी प्रारूपों में इन 5 बल्लेबाजों के नाम है सबसे ज्यादा छक्के

सबसे ज्यादा छक्के

सबसे ज्यादा छक्के – क्रिकेट के जब किसी मैच में कोई बल्लेबाज अच्छी बैटिंग करता है तब तो ठीक है लेकिन जब वो बड़े-बड़े छक्के लगाना शुरू कर देता है तो उसके बाद तो चारों और वाह वाही शुरू हो जाती है।

हालिया समय में सबसे ज्यादा छक्के तो भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाते हुए नजर आते है। हालांकि यह अभी तक टॉप 5 में जगह नहीं बना पाए है।

आज हम यही जानेंगे कि अब तक टेस्ट, वनडे और टी-20 को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के किन 5 बल्लेबाजों ने लगाए है।

इन बल्लेबाजों के नाम है क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

1 – शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और शानदार ऑलराउंडर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी जिन्होंने 1996 में डेब्यू किया था। वहीं आखिरी मुकाबला इसी साल आईसीसी के लिए खेला। यह छक्कों के मामले में हाल फिलहाल पहले नंबर पर बने हुए है। बता दें कि कुल 524 मुकाबलों में इनके बल्ले से 476 गगनचुंबी छक्के निकले हैं इस कारण यह वर्तमान समय में पहले नंबर पर है।

2 – क्रिस गेल

कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए साल 1999 में डेब्यू किया था। बता दें कि गेल ने अब तक कुल 443 मुकाबले खेले हैं जिसमें 513 पारियों में कुल 476 छक्के लगाए हैं। इस प्रकार यह अफरीदी के बराबर छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर इनके बल्ले से एक और गगनचुंबी सिक्स लग जाता है तो दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

3 – ब्रैंडन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम जो टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 2002 में डेब्यू किया और आखिरी मुकाबला वर्ष 2016 में खेला था। इस दौरान उन्होंने 432 मुकाबलों में कुल 398 छक्के लगाए। हालांकि यह 2 और छक्के लगा देते तो इनके 400 छक्के भी पूरे हो जाते लेकिन संन्यास ले लिया।

सबसे ज्यादा छक्के

4 – सनत जयसूर्या

सचिन तेंदुलकर को टक्कर सनत जयसूर्या ने जरूर दी लेकिन उन्होंने हार मानी। बता दें कि इन्होंने 1989 में डेब्यू किया और आखिरी मुकाबला 2011 में खेला। इस दौरान जयसूर्या ने कुल 586 मुकाबलों में 352 छक्के लगाए साथ ही पूरे करियर में यह 42 शतक और 103 अर्धशतक बनाने सफल हुए।

5 – महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जो इस समय टॉप 5 में शामिल है। धोनी जिन्होंने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था और अब तक खेलते हुए इनके बल्ले से कुल 343 छक्के लग चुके हैं। हालांकि माना जा रहा है कि धोनी 2019 विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे तब तक संभवत यह 370 तक छक्के लगा सकते हैं।

सबसे ज्यादा छक्के

इस प्रकार अब तक इन 5 बल्लेबाजों ने टेस्ट, वनडे और टी-20 प्रारूप में सबसे अलग बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाये है। तो रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल भी अब जल्द ही टॉप 5 में अपनी जगह बना सकते है।