ENG | HINDI

चाय के बागानों की खुशबू के अलावा असम की यह सुन्दरता है वहाँ की दूसरी पहचान

असम की सुन्दरता

असम की सुन्दरता – उत्तरी पूर्वी भारत का एक सीमांत राज्य असम

जिसे आमतौर पर चाय के बागानों के लिए पहचाना जाता है। हालांकि चाय की मनमोहक पत्तियों के अलावा असम, प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए पर्यटकों को भी लुभाता आया है। जो वहां के सदाबहार जंगलों, मंदिर, पहाड़ों अथवा झीलों में अक्सर नजर आते है। लेकिन चाय कि लोकप्रियता के कारण इस राज्य में दूसरी मुख्य बातों पर ध्यान कभी नहीं गया।

जी हां, असम एक ओर चाय के बागानों के लिए लोकप्रिय है। मगर दूसरी तरह असम में स्थित कई मनमोहक नजारें हैं जिन्हें देखने हेतु अक्सर पर्यटकों की भीड़ वहां पहुंचती है।

तो चलिए पढ़ते हैं असम में चाय के बागानों के अलावा दूसरी असम की सुन्दरता और मनमोहन प्राकृतिक छटा।

असम की सुन्दरता –

१ – हाफलांग झील

हाफलांग झील, असम में स्थित एक खुबसूरत झील है। जिसे हाफलोंग हिलस्टेशन का सबसे मनमोहक नजारा भी कहा जाता है। असम में बीचों बीच होने के कारण यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र  साबित हुयी है। साथ ही यह स्कॉटलैण्ड नाम से भी पहचानी जाती है। झील और इसके आसपास के सुखद नजारों को देखने के लिए पर्यटक यहां बोटिंग भी कर सकते हैं।

असम की सुन्दरता

२ – कामाख्या मंदिर

असम की राजधानी दिसपुर के पास, गुवाहाटी से 8 किलोमीटर दूर कामाख्या मंदिर है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है। जिसे तांत्रिक पूजा पाठ के लिए प्रमुखता प्राप्त है। यह मंदिर 2200 साल पुराना है और इसके ऊपर ब्रह्मपुत्र नदी भी बहती है।

असम की सुन्दरता

३ – उमरांगशू हिलस्टेशन

असम का हिलस्टेशन उमरांगशू। यह असम और मेघालय बॉर्डर में स्थित रोमांचक स्टेशन है। जहां अधिक सैलानी घूमने जाते हैं। यह असम के दूसरे शहरों की तरह सुंदर पहाड़ियों और हरियाली से ढका स्टेशन है। जहां पर्यटक ट्रेकिंग का लुत्फ ले सकते हैं।

४ – डीपोर बिल

डीपोर बिल, असम के कामरूप जिले में गुवाहाटी से 13 कि.मी की दूरी पर स्थित एक मीठे पानी की झील है। हरी भरी पहाड़ी से घिरी होने के कारण यह डीपोर बिल अधिक मनोरम प्रतीत होती है।

५ – असम का तिनसुकिया शहर

जहां असम हरियाली, मनोरम नजारें, झील और चाय की खुशबू के लिए जाना जाता है। वहीं असम का यह भाग प्राकृतिक संसाधनों से अलग कमर्शियल हिस्से के लिए पहचाना जाता है। यहां पर बड़े मॉल है। जहां से दैनिक जीवन की जरूरत का सामान खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही यहां पर राष्ट्रीय उद्य़ान भी है ।

असम की सुन्दरता

६ – ओरंग नेशनल पार्क

असम राज्य के दारांग और शोणितपुर जिलों में स्थित एक नेशनल पार्क है जो ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर में स्थित है। ओरंग नेशनल पार्क को वर्ष 1985 में अभयारण्य घोषित किया गया था। और 13 अप्रैल 1999 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। यहां पर बंगाल के शेर, गेंडे, चीते, हाथी और कई जानवर देखने को मिलते हैं।

असम की सुन्दरता

ये है असम की सुन्दरता – भारत का उत्तर पूर्व राज्य असम में चाय के बागानों के अलावा यह अन्य प्राकृतिक नजारें हैं, जो सभी असम की सुन्दरता को रमणीय बना रहे हैं।