ENG | HINDI

एशियन गेम्स इतिहास में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं विनेश

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट – महिलाएं हर साल देश का सिर ऊंचा कर रही हैं…

साल की शुरुआत में कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं ने सबसे ज्यादा मेडल्स जीते थे। उससे पहले 2016 में भी ओलंपिक्स में महिलाओं ने ही सबसे पहले देश को मेडल्स जीताया था। आज महिलाएं वे कर रही हैं जो उनसे दस साल पहले तक कोई उम्मीद भी नहीं कर पा रहा था। एक के बाद एक, कई सारे स्वर्ण पदक जीत रही हैं। ऐसा ही एक कारनामा फिर से एक महिला ने किया है। हम बात कर रहे हैं विनेश फोगाट कि जिसने एशियन गेम्स में अब तक का पहला स्वर्ण पदक महिलाओं के वर्ग में जीतकर इतिहास रच दिया है।

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट

एशियाई गेम्स के 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में इतिहास रचते हुए विनेश फोगाट ने बीते सोमवार को पहला स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के बाद वह एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। वह ऐसी पहली महिला पहलवान हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीता है।

विनेश फोगाट

जापान को हराया

स्वर्ण पदक के लिए उनका फाइनल मैच जापान की इरी युकी के साथ था। जिसमें उन्होंने इरी युकी को 6-2 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गौरतलब है कि विनेश, गीता और बबीता फोगाट की बहन हैं। जिस तरह से अन्य दो फोगाट सिस्टर्स रक्षात्मक खेलने के लिए प्रसिद्ध हैं, उसी तरह से विनेश भी अपने अधिकतर खेलों की शुरुआत रक्षात्मक खेल कर करती हैं।

एशियाई गेम्स के फाइनल मैच में भी ऐसा ही हुआ। गोल्ड मेडल के फाइनल मुकाबले में विनेश ने डिफेंसिंग अप्रोच के साथ गेम की शुरुआत की। विनेश पूरी तरह से फोकस थीं और अपने आप को डिफेंड कर रहीं थीं। लेकिन जब रेफरी ने उन्हें प्वाइंट लेने के लिए कहा तो उन्होंने मैट में स्पीड बढ़ाते हुए जापानी रेसलर पर बढ़त बनाई।

विनेश फोगाट

6-2 के अंतर से जीतीं

विनेश ने सबसे पहले जापान की रेसलर पर 4-0 से बढ़ात बनाई। इसके बाद इरी युकी ने 2 अंक अर्जित किए। अंत में मैच का निर्धारित समय पूरा होने के बाद विनेश ने 6-2 के अंतर से ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

अब तक दो गोल्ड मेडल ही जीते

अब तक एशियाई गेम्स में भारत ने केवल दो गोल्ड मेडल ही जीते हैं। दोनों ही मेडल कुश्ती से मिले हैं। पहला गोल्ड मेडल बजरंग पूनिया ने रविवार को दिलाया था और सोमवार को विनेश ने गोल्ड मेडल जीतकर पहली महिला बनीं।

इस स्वर्णिम दिन के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं विनेश फोगाट !!