ENG | HINDI

तलाक के बाद इस एक्ट्रेस से बढ़ी अर्जुन रामपाल की नजदीकियां, लिंकअप पर कही यह बात

अर्जुन रामपाल

2014 में जब ह्रितिक रोशन-सुजैन खान की 13 साल की शादी टूटी तो फैंस गहरे सदमे में थे। इस दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि इस अलगाव की वजह सुजैन की ‘रॉक ऑन’ फेम अर्जुन रामपाल से बढ़ती नजदीकियां है।

इस दुखद अलगाव के करीबन 4 साल बाद अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मैहर जेसिया ने भी तलाक ले लिया है। इन दोनों रिश्तों के बारे में खास बात यह थी कि ये लव मैरिज थी।

अर्जुन और मैहर के तलाक की बात करें तो इस लवली कपल ने अपनी 20 साल पुरानी शादी को खत्म किया है। इनकी दो बेटियां महिका (16) और मायरा (13) भी हैं।

इस शॉकिंग अलगाव के बाद अर्जुन का नाम एक बार फिर सुजैन से तो जुड़ा ही था। मगर पिछले कुछ दिनों से ‘डैडी’ एक्टर रामपाल की एक मॉडल से नजदीकियां खबरों में बनी हुई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल इस हॉट मॉडल को डेट कर रहे हैं।

आइए जानते हैं इस अर्जुन के इस नए रिश्ते से जुड़ी कुछ खास बातें।

तलाक की वजह?

अर्जुन और मैहर ने 28 मई को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने की घोषणा की थी। अपने इस स्टेटमेंट में उन्होंने कहा था कि उनका यह 20 साल का सफर प्यार और खूबसूरत यादों से सजा हुआ था, लेकिन अब उन्हें अलग-अलग मंजिल की ओर जाना है। वो हमेशा एक-दूजे के और बच्चों के साथ खड़े रहेंगे।  हालांकि उन्होंने तलाक की कोई वजह नहीं बताई।

अर्जुन रामपाल

लिंक अप की खबरें

इस तलाक के बाद एक बार फिर अर्जुन का नाम सुजैन से जोड़ा जाने लगा। हालांकि जल्द की एक सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस के साथ उनकी डेटिंग की खबरें भी सामने आती दिखीं। बता दें कि यह मॉडल ‘डीजे वाले बाबू’ में नजर आ चुकी है।

अर्जुन रामपाल

कौन है यह मॉडल

जिस मॉडल के साथ अर्जुन रामपाल वक्त बिताते नजर आ रहे हैं उसका नाम ‘नताशा स्तानकोविक’ है।  सर्बिया में जन्मी नताशा 2012 में मुंबई आई थी। यह बैले डांस स्कूल अटेंड करती रही हैं।

अर्जुन रामपाल

इन फिल्मों में आई नजर

बादशाह के ‘डीजे वाले बाबू’ में स्पेशल अपीयरेंस के साथ ही नताशा ‘सत्याग्रह’, ‘हॉलिडे’, ‘एक्शन जैक्सन’ और ‘डैडी’ आदि फिल्मों में अतिथि भूमिका या आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं।

अर्जुन रामपाल

छोटे परदे पर झलक

बता दें कि नताशा मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आठवें सीजन का हिस्सा बनी थी। इसके लिए इस हॉट मॉडल ने हिंदी भी सीखी थी। इसके अलावा वो ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ में भी शामिल हुई थी।

रणवीर सिंह के साथ काम

फिल्मों के साथ ही नताशा विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। जिनमें रणवीर सिंह के साथ ड्यूरेक्स का एड शामिल है।

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल से कनेक्शन?

नताशा, अर्जुन रामपाल की 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘डैडी’ में ‘जिंदगी मेरी डांस-डांस’ गाने पर थिरकते नजर आई थी। तभी से ये दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए।

अर्जुन की बात

 

इन सब खबरों के बीच अर्जुन ने एक ट्वीट कर लिंक अप्स की खबरों का खंडन किया है। अर्जुन ने अपने ट्वीट में लिखा है, “कुछ सुबह ताजा कॉफ़ी के साथ तो बाकी ताजा पकी अफवाहों के साथ शुरू होती है। फिलहाल तो मैं और मेरी कॉफी ही है।”

अर्जुन के ट्वीट से जाहिर है कि वो लिंक अप्स की सभी खबरों को बकवास बता रहे हैं। बता दें कि अर्जुन रामपाल जल्द ही ‘पलटन’ में नजर आने वाले हैं।